मलेशिया के 2 नेवी हेलिकॉप्टर टकराए:10 क्रू मेंबर्स की मौत, परेड रिहर्सल में हादसा; एक हेलिकॉप्टर स्विमिंग पूल, दूसरा स्टेडियम में गिरा
मलेशियाई नेवी हेलिकॉप्टर्स के टकराने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मलेशियाई नेवी के 2 हेलिकॉप्टर मंगलवार को हवा में टकरा गए। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है।
मलेशियाई नेवी के 2 हेलिकॉप्टर मंगलवार को हवा में टकरा गए। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। मलेशियाई नेवी ने बताया कि रॉयल मलेशियन नेवी परेड की रिहर्सल के दौरान यह हादसा हुआ। मारे गए सभी लोग नेवी के क्रू मेंबर्स थे।
BBC न्यूज के मुताबिक, हादसा मंगलवार सुबह 9.30 बजे पेराक में लुमुत नेवल बेस पर हुआ। सभी शवों को लुमुत एयरबेस के अस्पताल भेजा गया है, जहां इनकी पहचान की जाएगी। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, मरने वाले सभी लोगों की उम्र 40 साल से कम है।
HOM हेलिकॉप्टर और फेनेक हेलिकॉप्टर टकराए
हेलिकॉप्टर्स की टक्कर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मलेशियन फ्री प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, नेवी की 90वीं सालगिरह पर परेड के लिए रिहर्सल चल रही थी। तभी HOM (M503-3) हेलिकॉप्टर फेनेक हेलिकॉप्टर के रोटर से टकरा गया।
इसके बाद फेनेक हेलिकॉप्टर पास ही में मौजूद एक स्विमिंग पूल में जा गिरा। वहीं HOM हेलिकॉप्टर लुमुत बेस के स्टेडियम के पास क्रैश हो गया। यह टक्कर क्यों और कैसे हुई इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। मलेशियाई नेवी ने बताया कि उनकी एक टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।
रॉयल मलेशियाई नेवी का सेलिब्रेशन टलने की आशंका
मलेशिया के रक्षा मंत्री दातुक सेरी मोहम्मद घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने जनता से हादसे का वीडियो शेयर नहीं करने की अपील की है। हादसे के बाद मलेशिया के राजा सुल्तान इब्राहिम ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उन्होंने घटना की जांच पर नजर रखने की बात कही। वहीं मलेशिया के न्यू स्ट्रेट टाइम्स के मुताबिक, हेलिकॉप्टर क्रैश के बाद रॉयल मलेशियाई नेवी की 90वीं सालगिरह का सेलिब्रेशन टल सकता है।
मार्च में रेस्क्यू मिशन के दौरान क्रैश हुआ था मलेशियाई हेलिकॉप्टर
इससे पहले मार्च में मलेशिया की मैरीटाइम इन्फोर्समेंट एजेंसी का एक हेलिकॉप्टर रेस्क्यू मिशन के दौरान क्रैश हो गया था। मछली पकड़ने वालों ने पायलट समेत 4 लोगों को रेस्क्यू कर लिया था। वहीं फरवरी में भी मलेशिया का एक एयरक्राफ्ट सेलंगौर शहर में क्रैश हो गया था। इस दौरान पायलट समेत 2 लोगों की मौत हुई थी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldओबामा ने ओहायो रैली में ट्रम्प पर ‘क्रूरता और भ्रष्टाचार’ का आरोप लगाया 5 घंटे पहले
Worldफ्रांस में प्रचंड विरोध, 1,000 से अधिक गिरफ्तार 5 घंटे पहले
Worldइज़राइल में चुनाव से पहले हजारों ने नेतन्याहू सरकार पर विरोध किया 12 घंटे पहले
Worldनैरोबी इमारत ढहने से दो बचाए, पाँच गुम 12 घंटे पहले
Worldअमेरिका में डेटा सेंटर विस्तार पर चुनावी चुनौती बढ़ रही है 18 घंटे पहले
WorldUN मुख्यालय न्यूयॉर्क: 7 रोचक तथ्य और इतिहास 23 घंटे पहले
World2026 के मिडटर्म चुनाव: 10 राज्य जो तय करेंगे सीनेट का नियंत्रण 23 घंटे पहले
Worldपोलैंड-भारत: रक्षा, व्यापार और निवेश में गहरी साझेदारी की दिशा 23 घंटे पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 5 दिन पहले
Worldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 7 दिन पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 7 दिन पहले
Worldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 7 दिन पहले
World31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 8 दिन पहले
Worldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 8 दिन पहले
Worldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 8 दिन पहले
Worldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 8 दिन पहले
Worldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 12 दिन पहले
Worldरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायल 12 दिन पहले
WorldStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोक 12 दिन पहले
Worldईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कीं 14 दिन पहले
Worldडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना की 14 दिन पहले
Worldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 14 दिन पहले
WorldFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाई 14 दिन पहले
Worldमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित किया 14 दिन पहले



