देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsWorld
दुनिया 8 बार पढ़ी गई

नासा के वॉयजर-1 ने 24 अरब किमी से भेजा सिग्नल:5 महीने पहले स्पेसशिप की चिप में दिक्कत आई थी; 46 साल पहले लॉन्च हुआ

वॉयजर 1 इंसानों द्वारा बनाया गया वो स्पेसक्राफ्ट है जो अंतरिक्ष में सबसे दूरी पर मौजूद है। (क्रेडिट- नासा) अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के स्पेसक्राफ्ट वॉयजर-1 ने 24 अरब किलोमीटर की दूरी से सिग्नल भेजा है।

Abhishek Raghuvanshi24 अप्रैल 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के स्पेसक्राफ्ट वॉयजर-1 ने 24 अरब किलोमीटर की दूरी से सिग्नल भेजा है। पिछले 5 महीनों में यह पहली बार है, जब वॉयजर ने मैसेज भेजा है और नासा के इंजीनियर इसे पढ़ने में सफल रहे हैं। वॉयजर 1 को साल 1977 में अंतरिक्ष में भेजा गया था। यह इंसानों द्वारा बनाया गया वो स्पेसक्राफ्ट है जो अंतरिक्ष में सबसे दूरी पर मौजूद है।

इस स्पेसक्राफ्ट ने पिछले साल 14 नवंबर के बाद से सिग्नल भेजना बंद कर दिया था। हालांकि, वह पृथ्वी से भेजे गए कमांड रिसीव कर रहा था। दरअसल, डेटा इकट्ठा करने और उसे धरती पर भेजने के लिए जिम्मेदार स्पेसक्राफ्ट का फ्लाइट डेटा सिस्टम एक लूप में फंस गया था।

तस्वीरों में खबर3 फोटो
वॉयजर 1 इंसानों द्वारा बनाया गया वो स्पेसक्राफ्ट है जो अंतरिक्ष में सबसे दूरी पर मौजूद है। (क्रेडिट- नासा) - Dainik Bhaskarतस्वीर 5 सितंबर 1977 की है, जब नासा ने वॉयजर-1 को टाइटन रॉकेट पर लॉन्च किया था।तस्वीर में गोल्डन डिस्क नजर आ रही है। वॉयजर-1 पर मौजूद इसी डिस्क में धरती से जुड़ी जानकारियां स्टोर हैं।

नासा के वैज्ञानिकों ने कोडिंग से दिक्कत दूर की
मार्च में नासा की टीम ने पाया कि स्पेसशिप की एक चिप में गड़बड़ी आ गई थी, जिसकी वजह से डेटा सिस्टम मेमोरी का 3% हिस्सा करप्ट हो गया था। इसी कारण स्पेसशिप कोई भी पढ़ने लायक सिग्नल नहीं भेज पा रहा था। इसके बाद वैज्ञानिकों ने कोडिंग के जरिए चिप को ठीक कर दिया।

20 अप्रैल को वॉयजर ने जो सिग्नल भेजा उसमें उसने अपना हेल्थ और स्टेटस अपडेट दिया है। नासा के मुताबिक अब अगला कदम स्पेसक्राफ्ट से साइंस डेटा हासिल करना है।

1990 में वॉयजर-1 ने सोलर सिस्टम की तस्वीर ली
NASA ने वॉयजर-2 के बाद अंतरिक्ष में दूसरे ग्रहों की खोज के लिए वॉयजर-1 को लॉन्च किया था। इसे 5 सितंबर 1977 को लॉन्च किया गया था। फरवरी 1990 में इस एयरक्राफ्ट ने सोलर सिस्टम की पहली ओवरव्यू तस्वीर ली थी। इसके बाद 25 अगस्त 2012 को वॉयजर-1 इंटरस्टेलर स्पेस में प्रवेश कर गया था। पृथ्वी से मैसेज भेजने और फिर वॉयजर-1 से संदेश वापस आने में 48 घंटे का समय लगता है।

स्पेसशिप पर मौजूद सोलर सिस्टम का मैप, धरती पर जीवन की तस्वीरें
दोनों वॉयजर स्पेसक्राफ्ट में गोल्डन रिकॉर्ड्स मौजूद हैं। इनमें सोलर सिस्टम का मैप, स्पेसक्राफ्ट पर रिकॉर्ड प्ले करने के लिए निर्देश और यूरेनियम का एक टुकड़ा शामिल है। यह रेडियोएक्टिव घड़ी की तरह काम करता है, जो स्पेसशिप की लॉन्चिंग की तारीख की जानकारी देता है।

इसके अलावा इसमें 12 इंच की गोल्ड-प्लेटेड कॉपर डिस्क भी है, जो अंतरिक्ष में हमारी दुनिया की जानकारी साझा करने के काम आती है। इनमें धरती पर जीवन से जुड़ी तस्वीरें, म्यूजिक और कुछ खास आवाजें शामिल हैं। नासा के मुताबिक, वॉयजर स्पेसक्राफ्ट का पावर बैंक 2025 तक खत्म होने की आशंका है। इसके बाद यह मिल्की वे गैलेक्सी में घूमता रहेगा।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
ट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असरIndia Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 5 दिन पहलेलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन कियाWorldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 7 दिन पहलेईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहाWorldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 7 दिन पहलेमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तारWorldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 7 दिन पहले31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या कीWorld31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 9 दिन पहलेओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध माराWorldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 9 दिन पहलेट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द कीWorldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 9 दिन पहलेरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 मेंWorldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 9 दिन पहले
सऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रियाWorldसऊदी-हौथी युद्ध लाइव: ड्रोन व मिसाइल खतरे पर सऊदी गठबंधन की प्रतिक्रिया 12 दिन पहलेरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायलWorldरियाद एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक की मौत, 10 घायल 12 दिन पहलेStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोकWorldStarlink का ब्लैक मार्केट खतरा: भारत में लॉन्च पर रोक 12 दिन पहलेईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कींWorldईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कीं 14 दिन पहलेडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना कीWorldडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना की 14 दिन पहलेपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित कियाWorldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 15 दिन पहलेFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाईWorldFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाई 15 दिन पहलेमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित कियाWorldमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित किया 15 दिन पहले
↑