मरियम नवाज का पंजाब की पहली महिला मुख्यमंत्री बनना तय:PTI के हंगामे के बीच विधायक पद की शपथ ली; PML-N गठबंधन के पास 215 सीटें
पाकिस्तान चुनाव के रिजल्ट के बाद सत्र बुलाने वाला पंजाब पहला प्रांत है। मरियम नवाज ने विधायक पद की शपथ ली। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने शुक्रवार को विधायक पद की शपथ ली।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने शुक्रवार को विधायक पद की शपथ ली।
पाकिस्तानी मीडिया ‘डॉन’ के मुताबिक, पंजाब विधानसभा के स्पीकर सिब्तैन खान ने 313 विधायकों को शपथ दिलाई। इसमें PML-N और उसके सहयोगी दलों के 215 विधायक और सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (SIC) पार्टी में शामिल हुए इमरान समर्थित 98 उम्मीदवार शामिल थे।
मरियम और अन्य विधायकों की शपथ के दौरान पूर्व PM इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की।
मरियम PML-N पार्टी से पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार हैं। पंजाब प्रांत में नवाज की PML-N और सहयोगी दलों को कुल 371 में से 215 सीटें मिली हैं। इसके साथ उन्हें बहुमत हासिल हो गया है। इस वजह से मरियम का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है।
रिजल्ट के बाद सत्र बुलाने वाला पंजाब पहला प्रांत
देश के 4 प्रांतों में पंजाब पहली प्रांतीय विधानसभा है, जिसका उद्घाटन सत्र बुलाया गया। शुक्रवार को ये सत्र 10 बजे शुरू होने वाला था, हालांकि इसमें दो घंटे से ज्यादा की देरी हुई। फिर इसे नमाज के लिए स्थगित कर दिया गया। इसके बाद 2.30 बजे सत्र वापस से शुरू हुआ और पंजाब विधानसभा के वर्तमान अध्यक्ष सिब्तैन खान ने निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई।
पाकिस्तान का सबसे बड़ा निर्वाचित सदन पंजाब
पंजाब विधानसभा 371 सीटों के साथ पाकिस्तान का सबसे बड़ा निर्वाचित सदन है। इसमें 297 सामान्य सीटें और 74 आरक्षित सीटें हैं, जिनमें 66 महिलाओं के लिए और 8 अल्पसंख्यकों के लिए हैं। 8 फरवरी को 296 सामान्य सीटों के लिए चुनाव हुए थे, क्योंकि एक सीट पर एक उम्मीदवार की मृत्यु की वजह से मतदान स्थगित कर दिया गया था।
मरियम ने 2011 में राजनीति में रखा कद
मरियम नवाज 2011 में सक्रीय राजनीति में आई थीं। उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत यूनिवर्सिटीज में और महिलाओं के मुद्दों पर भाषण देकर की थी। साल 2017 मरियम के लिए सबसे अच्छा रहा। इसी साल उनके पिता नवाज शरीफ को पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने पनामा पेपर्स में नाम आने पर चुनाव के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था।
यहां से मरियम ने अपनी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) की कमान संभाली। इसी साल BBC ने उन्हें अपनी 100 प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में जगह दी। इसके बाद वह न्यूयॉर्क टाइम्स की दुनिया की 11 ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब रहीं।
आम चुनाव में किसी को बहुमत नहीं
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में कुल 336 सीटें हैं। इनमें से 265 सीटों पर चुनाव हुआ। किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत (134 सीट) नहीं मिला। चुनावी नतीजों में इमरान समर्थक निर्दलियों को सबसे ज्यादा 93 सीटें मिली थीं।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 2 घंटे पहले
Worldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 2 घंटे पहले
Worldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 4 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहले
Worldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 6 दिन पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 6 दिन पहले
Worldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 6 दिन पहले
World31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 7 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 9 दिन पहले
Worldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 9 दिन पहले
Worldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 9 दिन पहले
WorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 9 दिन पहले
Worldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 10 दिन पहले
Worldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 10 दिन पहले
Worldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 10 दिन पहले
Worldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 10 दिन पहले
Worldयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित किया 13 दिन पहले
Worldओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दी 13 दिन पहले
Worldयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाए 13 दिन पहले
WorldTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँ 13 दिन पहले
India Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 17 दिन पहले
India NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 17 दिन पहले
WorldBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमला 17 दिन पहले
Worldट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठाया 17 दिन पहले

