नवलनी की पत्नी का नाम गलत बोल गए बाइडेन:यूलिया को योलांडा कहा; याददाश्त पर सफाई देते हुए मैक्सिकन राष्ट्रपति का नाम भूल गए थे
बाइडेन ने कैलिफोर्निया में नवलनी की पत्नी यूलिया नवलनया के साथ मुलाकात की। मुलाकात के बारे में जानकारी देते हुए उनका नाम गलत बोल गए। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की जुबान एक बार फिर फिसल गई।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की जुबान एक बार फिर फिसल गई। ताजा मामले में बाइडेन नवलनी की पत्नी का नाम गलत बोल गए। हालांकि व्हाइट हाउस ने इस पर टिप्पणी नहीं की है।
दरअसल, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के सबसे बड़े विरोधी एलेक्सी नवलनी की मौत के 6 दिन बाद बाइडेन ने उनकी पत्नी यूलिया नवलनया और बेटी दाशा नवलनया से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नवलनी की पत्नी यूलिया को योलांडा कह दिया।
मुलाकात के बारे में जानकारी देते हुए बाइडेन ने कहा- नवलनी की पत्नी और बेटी के साथ हुई मुलाकात के दौरान मैंने दोनों से कहा कि नवलनी बहुत बहादुर थे। पुतिन एलेक्सी की मौत के जिम्मेदार हैं। हम कल (24 फरवरी 2024 को) पुतिन के खिलाफ प्रतिबंध लगाएंगे। लेकिन एक बात तो साफ है कि योलान्डा (सही नाम-यूलिया) वो लड़ाई जारी रखेंगी जो नवलनी लड़ रहे थे। इसलिए हम हार नहीं मानेंगे।
नवलनी की मौत 16 फरवरी को रूस की सबसे खतरनाक जेल पोलर वुल्फ में हुई थी।
बाइडेन की याददाश्त पर विवाद बढ़ा
यह पहली बार नहीं है जब बाइडेन ने किसा का नाम गलत लिया हो। उनकी याददाश्त पर कई सवाल उठ चुके हैं।
अमेरिकी मीडिया ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के मुताबिक, कुछ दिन पहले बाइडेन ने याददाश्त के आरोपों का खंडन करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान गाजा को लेकर सवाल पर हमास का नाम भूल गए। इसके बाद मिस्र के नेता अब्देल फतह अल-सिसी को मैक्सिको का राष्ट्रपति बता बैठे।
इसके पहले नेवादा में डेमोक्रेटिक पार्टी के दौरान बाइडेन ने कई मिनिट तक फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रेंकोइस मिटरेंड से बातचीत का जिक्र किया था। फ्रेंकोइस का 1996 में निधन हो चुका है। इतना ही नहीं वो फ्रांस को जर्मनी भी बोल गए थे।
2022 में बाली में हुए G20 समिट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का एक फोटो वायरल हुआ था। इस समिट में उनके हाथ में एक कागज था। इस पर तफ्सील से लिखा था कि उन्हें समिट हॉल में क्या-क्या करना है। मसलन, कहां बैठना है- कब और कितनी देर बोलना है।
दिवंगत साथी को स्टेज पर बुलाते रहे थे
इतना ही नहीं, 2022 में बाइडेन डेमोक्रेटिक पार्टी के एक टाउनहॉल में पहुंचे थे। यहां स्पीच के दौरान उन्होंने अपनी ही पार्टी के सांसद का नाम लेकर उन्हें तीन बार स्टेज पर इनवाइट किया था। इस सांसद का निधन हो चुका था। इसके बाद बाइडेन ने माफी मांगी थी।
तारीख ही भूल गए थे
बाइडेन अमेरिकी संसद में हुई हिंसा की तारीख भूले गए थे। वो 6 जनवरी की जगह 6 जुलाई बोल गए थे। उन्होंने कहा था- 6 जुलाई को जो कुछ हुआ उसका इंटरनेशनल लेवल पर जो असर हुआ था, उसे आप समझ ही सकते हैं। इसी भाषण में उन्होंने जहां यूक्रेनियन बोलना था, वो उसे ईरानियन बोल गए थे।
दरअसल, 2020 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में ट्रम्प की हार हुई थी। उनके समर्थकों ने हार स्वीकार नहीं की थी। इसके बाद समर्थक 6 जनवरी 2021 को अमेरिकी संसद (कैपिटल हिल) में घुस गए थे।
62% अमेरिकी बाइडेन की हेल्थ को लेकर चिंतित
फरवरी 2022 में भी वाइट हाउस के पूर्व चिकित्सक प्रतिनिधि रोनी जैक्सन समेत 37 सांसदों ने औपचारिक पत्र लिखकर बाइडेन को औपचारिक संज्ञानात्मक जांच (कॉग्नेटिव टेस्ट) से गुजरने की मांग की थी। NBC न्यूज के एक नए सर्वे से पता चला है कि 62% अमेरिकी मतदाताओं ने माना है कि वे राष्ट्रपति बाइडेन के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं।
बाइडेन के वो मूवमेंट जब उनके राष्ट्रपति पद के लिए फिट होने पर सवाल उठे
बाइडेन को डिमेंशिया टेस्ट देना पड़ सकता है
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक एक क्लासिफाइड डॉक्यूमेंट में बाइडेन को ‘अच्छे इरादे और कमजोर याददाश्त वाला बुजुर्ग’ बताया गया था। इसके बाद अब अमेरिका में बाइडेन के डिमेंशिया टेस्ट की मांग जोर पकड़ रही है।
1996 में पहली बार कनाडा में शुरू मॉन्ट्रियल कॉग्निटिव असेसमेंट (MOCA) पूरी दुनिया में डिमेंशिया की पहचान के लिए सबसे भरोसेमंद जांच बनकर उभरी है। यह एकाग्रता, ध्यान, याददाश्त, भाषा, फोकस, एग्जिक्यूटिव फंक्शन और विडुअल स्किल का आकलन करता है।
दस मिनट के इस टेस्ट में ऊंट, शेर और गेंडे जैसे जानवरों को भी पहचानने को कहा जाता है। इसके अलावा, घड़ी बनाने, 1 से 5 तक अंक और A से E तक अक्षर पढ़ने को कहा जाता है। इस तरह की कई और जांच होती हैं। इसमें 26 से ऊपर के स्कोर को सामान्य माना जाता है। ट्रम्प को इस टेस्ट में पूरे 30 अंक मिले थे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 1 घंटा पहले
Worldट्रंप ने इल्हान ओमार से तुरंत इस्तीफा मांगते हुए फर्जी नाम का आरोप लगाया 1 घंटा पहले
Worldट्रम्प ने इज़राइल के PM नेतन्याहू को पुनः चुनाव में समर्थन दिया 4 दिन पहले
India Newsट्रम्प ने रूस तेल पर 60 दिन की छूट, भारत पर क्या असर 4 दिन पहले
Worldलंदन में भारतीय प्रवासी ने मोदी सरकार का समर्थन करते हुए काउंटर-प्रदर्शन किया 6 दिन पहले
Worldईरान ने सऊदी के हूथी उकसाने के आरोप को ‘अविश्वसनीय’ कहा 6 दिन पहले
Worldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 6 दिन पहले
World31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 7 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 8 दिन पहले
Worldलुकाशेंको ने लातविया पर सीमा उल्लंघन का मंचन करने का आरोप खारिज किया 8 दिन पहले
Worldरूस ने जापानी पत्रकार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया 8 दिन पहले
WorldAnthropic ने चेतावनी दी: AI घर के उपकरणों पर स्वयं प्रतिकृति बना सकता है 8 दिन पहले
Worldहुमैउन कोबिर का ब्रिटिश पासपोर्ट पर लंदन यात्रा 10 दिन पहले
Worldएलोन मस्क बन गए सबसे बड़े यूएस मिडटर्म दाता, 276 मिलियन डॉलर दान 10 दिन पहले
Worldसऊदी ने हौथी हमलों पर गंभीर जवाब की वादा किया, 18 मौतें 10 दिन पहले
Worldतुला की ‘मॉडल पुलिस अधिकारी’ पर 2,00,000 रूबल रिश्वत का आरोप, गिरफ्तार 10 दिन पहले
Worldयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित किया 13 दिन पहले
Worldओरकूट का पुनरुद्धार? फाउंडर ने AI‑चालित सोशल मीडिया पर चुनौती दी 13 दिन पहले
Worldयूएस ने मुंबई की दो कंपनियों और पाँच भारतीयों पर इरानी तेल व्यापार प्रतिबंध लगाए 13 दिन पहले
WorldTCS ने कहा, US PERM निलंबन से भर्ती पर असर नहीं, 15,000 नौकरियाँ 13 दिन पहले
India Newsएलोन मस्क फिर से ट्रिलियनियर, खुद को निचे धकेलते हुए 17 दिन पहले
India NewsOpenAI ने EU में टेक्स्ट वॉटरमार्क जोड़कर AI एक्ट का पालन किया 17 दिन पहले
WorldBLF की नई महिला स्ट्राइक फोर्स: बॉलचिस्तान में हाईवे पर हमला 17 दिन पहले
Worldट्रम्प ने टैक्सपेयर फंड से हटकर मिडटर्म विज्ञापनों का खर्च स्वयं उठाया 17 दिन पहले





