गाजा के खान यूनिस से पीछे हटी इजराइली सेना:लोग बोले- यहां सिर्फ मलबा; इजराइली डिफेंस मिनिस्टर ने कहा- अब राफा में अटैक करेंगे
तस्वीरें तबाह हुए खान यूनिस शहर की है। इजराइली सेना साउथ गाजा के खान यूनिस शहर से पीछे हट गई है। इजराइली सेना ने इजराइली मीडिया हारेत्ज से कहा, "हमने सेना को वापस बुला लिया है। अब वहां सेना की जरूरत नहीं है।
इजराइली सेना साउथ गाजा के खान यूनिस शहर से पीछे हट गई है। इजराइली सेना ने इजराइली मीडिया हारेत्ज से कहा, “हमने सेना को वापस बुला लिया है। अब वहां सेना की जरूरत नहीं है। हमने वहां हजारों हमास आतंकियों को मार गिराया है। अब विस्थापित हुए लोग वापस जा सकते हैं।”
वहीं, इजराइली के रक्षा मंत्री योव गैलेंट का कहना है कि इजराइली सैनिक खान यूनिस से हटने के बाद, राफा शहर में जमीनी हमले की तैयारी कर रहे हैं। यहां जंग शुरू होने के बाद से हवाई हमले हो रहे थे। अब सैनिक शहर में घुसकर आतंकियों को मारेंगे।
अमेरिकी मीडिया न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, इजराइल की सेना ने खान यूनिस पर 4 महीने पहले हमला किया था। वहीं, शहर लौटे लोगों का कहना है कि चारों तरफ सिर्फ मलबा दिखाई दे रहा है।
सेना के पीछे हटने के बात खान यूनिस लौटीं माहा थाएर ने न्यूज एजेंसी AFP को बताया, “यहां शहर तो बचा ही नहीं है, सिर्फ मलबा है। मैंने कुछ लोगों को मलबे से लाशों को निकालते देखा, यहां खून की बदबू है। मैं खुद को रोने से नहीं रोक पाई। सब तबाह हो गया।”
तस्वीरों में देखें खान यूनिस में हुई तबाही…
राफा में फिलहाल 15 लाख फिलिस्तीनी
कतर के मीडिया हाउस अल जजीरा के मुताबिक, राफा में इस वक्त करीब 15 लाख लोगों हैं। इनमें ज्यादातर वो लोग हैं जो इजराइली हमले शुरू होने के बाद गाजा के अलग-अलग हिस्सों से भागकर यहां पनाह लेने पहुंचे।
इजराइल डिफेंस फोर्सेस (IDF) का दावा है कि गाजा के राफा इलाके में हमास की चार बटालियन मौजूद हैं और IDF इन्हें खत्म करके रहेगी। इसके बाद राफा के इलाके को खाली कराया जाएगा। सेना ने कहा है कि हमारी कोशिश है कि वहां जो भी सिविलियन्स मौजूद हैं, उन्हें नुकसान न पहुंचे।
6 महीने में 33 हजार से ज्यादा मौतें
7 अक्टूबर 2023 को हमास ने इजराइल पर हमला कर दिया था। 1200 लोगों की मौत हुई थी। हमास ने दावा किया था कि उसने इजराइल पर 5 हजार से ज्यादा रॉकेट दागे। कुछ घंटों बाद ही इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने जंग का ऐलान कर दिया।
जंग को 6 महीने हो गए हैं। गाजा में 33 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है। इसमें 13 हजार से ज्यादा बच्चे हैं। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, हर दिन करीब 180 लोगों की मौत हो रही है। 75 हजार से ज्यादा लोग घायल हैं। वहां भुखमरी के हालात भी हैं।
‘अल-अक्सा फ्लड’ के खिलाफ इजराइल का ऑपरेशन ‘सोर्ड्स ऑफ आयरन’
हमास ने इजराइल पर 7 अक्टूबर को हमला किया था। उसने इजराइल के खिलाफ अपने ऑपरेशन को ‘अल-अक्सा फ्लड’ नाम दिया। इसके जवाब में इजराइल की सेना ने हमास के खिलाफ ‘सोर्ड्स ऑफ आयरन’ ऑपरेशन शुरू किया।
हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद दीफ ने कहा था- ये हमला यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इजराइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। दरअसल, इजराइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंके थे।
वहीं, हमास के प्रवक्ता गाजी हामद ने अल जजीरा से कहा था- ये कार्रवाई उन अरब देशों को हमारा जवाब है, जो इजराइल के साथ करीबी बढ़ा रहे हैं। हाल ही के दिनों में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिका की पहल पर सऊदी अरब इजराइल को देश के तौर पर मान्यता दे सकता है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldनैरोबी इमारत ढहने से दो बचाए, पाँच गुम 13 मिनट पहले
Worldअमेरिका में डेटा सेंटर विस्तार पर चुनावी चुनौती बढ़ रही है 6 घंटे पहले
WorldUN मुख्यालय न्यूयॉर्क: 7 रोचक तथ्य और इतिहास 11 घंटे पहले
World2026 के मिडटर्म चुनाव: 10 राज्य जो तय करेंगे सीनेट का नियंत्रण 11 घंटे पहले
Worldपोलैंड-भारत: रक्षा, व्यापार और निवेश में गहरी साझेदारी की दिशा 11 घंटे पहले
Worldशेरेमेतेवो हवाई अड्डा फिर से खुला, यूक्रेनी ड्रोन खतरे के बाद 11 घंटे पहले
Worldरूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहीं 11 घंटे पहले
Worldफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनाव 12 घंटे पहले
Worldमुकदमा: भारतीय नागरिक को अमेरिकी चुनाव में अवैध मतदान के लिए गिरफ्तार 7 दिन पहले
World31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 8 दिन पहले
Worldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 8 दिन पहले
Worldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 8 दिन पहले
Worldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 8 दिन पहले
WorldEU ने रूसी नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा पर सीमित वैधता पर विचार किया 8 दिन पहले
Worldटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटा 9 दिन पहले
Worldएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दिया 10 दिन पहले
Worldईरान ने सीमाओं पर 50 से अधिक सैन्य इकाइयाँ तैनात कीं 14 दिन पहले
Worldडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना की 14 दिन पहले
Worldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 14 दिन पहले
WorldFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाई 14 दिन पहले
Worldमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित किया 14 दिन पहले
Worldरूसी कब्जे वाले ओलेश्की में नागरिक भूख और बमबारी से जूझ रहे 14 दिन पहले
Worldमॉस्को टाइम्स को ‘अनचाहे’ के रूप में नामित, पत्रकारों पर खतरा 15 दिन पहले
Worldरूस ने सायबेरिया प्लेग लैब मृत्यु के बाद संपर्कों की जाँच पूरी की 15 दिन पहले





