माइक्रोसॉफ्ट बोला- भारत में चुनाव प्रभावित कर सकता है चीन:AI के जरिए वोटर्स को भटकाने की तैयारी, अमेरिकी प्रेसिडेंशियल इलेक्शन में भी यही प्लान
तस्वीर 2018 की है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग से चीन के वुहान में मुलाकात की थी।
टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने चेतावनी दी है कि चीन भारत में होने वाले लोकसभा चुनाव में रुकावट डालने की कोशिश करेगा। चीन ने ऐसा ही कुछ जनवरी में ताइवान में हुए चुनाव में भी किया था।
माइक्रोसॉफ्ट की थ्रेट इंटेलिजेंस टीम ने कहा कि चीन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए वोटरों का पॉलिटिकल पार्टियों की तरफ झुकाव बदलने या उन्हें भ्रमित करने की कोशिश करेगा। वह सोशल मीडिया पर ऐसा कंटेंट पोस्ट करेगा जिससे चुनावों के दौरान जनता की राय को बदलकर चीन के पक्ष में की जा सके या चुनावों में चीन की अहमियत दिखा सके।
चीनी समर्थित साइबर ग्रुप्स नॉर्थ कोरिया के साथ मिलकर 2024 में होने वाले कई देशों के चुनावों को निशाना बनाने वाले हैं।
63 देशों में संसदीय-राष्ट्रपति चुनाव
2024 दुनिया के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे अहम साल साबित होने जा रहा है। इस साल 63 देशों (और यूरोपीय यूनियन) में राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव होंगे। दुनिया की कुल आबादी का 49% हिस्सा मताधिकार यानी वोटिंग राइट्स का इस्तेमाल करेगा।
माइक्रोसॉफ्ट ने अपने बयान में कहा, “इस साल दुनिया भर में, विशेष रूप से भारत, दक्षिण कोरिया और अमेरिका में चुनाव होने वाले हैं। हमारा आकलन है कि चीन, अपने हितों को फायदा पहुंचाने वाला AI जनरेटेड कंटेंट बनाएगा और लोगों तक इसे पहुंचाएगा।”
आने वाले समय में AI जनरेटेड कंटेंट का प्रभाव ज्यादा होगा
ब्रिटिश मीडिया “द गार्जियन” ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि माइक्रोसॉफ्ट ने चेतावनी दी है कि चीन की इस हरकत का प्रभाव आने वाले समय में बढ़ेगा। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा, “AI जनरेटेड कंटेंट का तत्काल प्रभाव कम होगा, लेकिन इस तकनीक के साथ चीन का बढ़ता प्रयोग समय के साथ ज्यादा प्रभावी हो सकता है।”
ताइवान में चुनाव के दौरान गलत जानकारी फैलाई गई थी
टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि ताइवान के चुनाव को प्रभावित करने के लिए चीन ने AI के जरिए गलत जानकारियां सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इस दौरान स्टॉर्म 1376 (स्पैमौफ्लैज) नाम का चीनी ग्रुप काफी एक्टिव था। यह ग्रुप नेताओं के फेक ऑडियो और मीम्स बनाता था। इसे सोशल मीडिया पर वायरल करता था। मकसद कुछ उम्मीदवारों को बदनाम करना और मतदाताओं को भ्रमित करना था।
माइक्रोसॉफ्ट ने कहा, “स्टॉर्म-1376 ने ताइवान की डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (DPP) के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार विलियम लाई और अन्य ताइवानी अधिकारियों के साथ-साथ दुनिया भर के चीनी विरोधियों के AI जनरेटेड मीम्स बनाए थे।”
चीन की कोशिश सफल हुई या नहीं, इसकी जानकारी नहीं
टेक कंपनी ने कहा कि इस बात के बहुत कम प्रमाण हैं कि जनता को भ्रमित या प्रभावित करने की चीन की यह कोशिश सफल रही। चीन ने ऐसा कुछ अमेरिका में भी करने की कोशिश की है।
माइक्रोसॉफ्ट मे एक बयान में कहा, “अमेरिका में हाल के महीनों में चीनी AI जनरेटेड कंटेंट का उपयोग बढ़ गया है। ये नवंबर 2023 में केंटुकी में ट्रेन हादसे, अगस्त 2023 में लगी जंगल की आग, जापान के फुकुशिमा प्लांट से छोड़े जाने वाले जहरीले पानी, अमेरिका में ड्रग्स के इस्तेमाल समेत कई मुद्दों पर अमेरिका और अन्य जगहों पर जनता को विभाजित या प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है।”
लोकसभा चुनाव 2024 सात फेज में होगा
लोकसभा की 543 सीटों के लिए चुनाव सात फेज में होगा। पहले फेज की वोटिंग 19 अप्रैल को और आखिरी फेज की वोटिंग 1 जून को होगी। 4 जून को नतीजे आएंगे। वोटिंग से लेकर नतीजे तक इसमें 46 दिन लगेंगे।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Worldअमेरिका में डेटा सेंटर विस्तार पर चुनावी चुनौती बढ़ रही है 5 घंटे पहले
WorldUN मुख्यालय न्यूयॉर्क: 7 रोचक तथ्य और इतिहास 10 घंटे पहले
World2026 के मिडटर्म चुनाव: 10 राज्य जो तय करेंगे सीनेट का नियंत्रण 10 घंटे पहले
Worldपोलैंड-भारत: रक्षा, व्यापार और निवेश में गहरी साझेदारी की दिशा 10 घंटे पहले
Worldशेरेमेतेवो हवाई अड्डा फिर से खुला, यूक्रेनी ड्रोन खतरे के बाद 10 घंटे पहले
Worldरूस-अमेरिका ने खंडन किया: हबर्ड को ज़्विनचुक के बदले में रिहा नहीं 10 घंटे पहले
Worldफ्रांस में प्रोटेस्ट के लिए तैयार, मैक्रॉन के बाद चुनाव 11 घंटे पहले
Worldट्रम्प को 11 दिसंबर तक डिफ़ैमेशन केस में गवाही देने का आदेश 1 दिन पहले
World31 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति ने शिकागो में पत्नी को हत्या की 8 दिन पहले
Worldओरेगन के स्कूल में शूटर की हत्या, 4 मौतें, 16 वर्षीय संदिग्ध मारा 8 दिन पहले
Worldट्रम्प ने फोर्ट हड शूटर की फायरिंग स्क्वाड निष्पादन का लाइवस्ट्रीम योजना रद्द की 8 दिन पहले
Worldरूस ने पर्सन-टू-पर्सन क्रिप्टो ट्रेड पर प्रतिबंध 2027 में 8 दिन पहले
WorldEU ने रूसी नागरिकों के लिए शेंगेन वीज़ा पर सीमित वैधता पर विचार किया 8 दिन पहले
Worldटेस्ला का रोडस्टर सुपरकार: 2 सेकंड से कम में 0-60 मील/घंटा 9 दिन पहले
Worldएलोन मस्क ने 366 मिलियन डॉलर खर्च करके रिपब्लिकन को समर्थन दिया 10 दिन पहले
World2026 के अमेरिकी मध्यकालीन चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाता प्रमुख फोकस 10 दिन पहले
Worldडोनाल्ड ट्रम्प ने नवी पिलाय को नोबेल शांति पुरस्कार देने पर आलोचना की 14 दिन पहले
Worldपनामा ने 7.7-मैग्निट्यूड भूकंप के बाद ‘मेजर डिसास्टर’ घोषित किया 14 दिन पहले
WorldFlydubai सह-पायलट ने 9/11 से प्रेरित होकर बेंगुरियन एयरपोर्ट पर आत्मघाती हमला योजना बनाई 14 दिन पहले
Worldमोंटेनेग्रो ने राइबर को सुरक्षा कारणों से निष्कासित किया 14 दिन पहले
Worldरूसी कब्जे वाले ओलेश्की में नागरिक भूख और बमबारी से जूझ रहे 14 दिन पहले
Worldमॉस्को टाइम्स को ‘अनचाहे’ के रूप में नामित, पत्रकारों पर खतरा 15 दिन पहले
Worldरूस ने सायबेरिया प्लेग लैब मृत्यु के बाद संपर्कों की जाँच पूरी की 15 दिन पहले
Worldयूएस ने माइक्रोसॉफ्ट, इन्फोसिस, टीसीएस आदि को ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से निलंबित किया 15 दिन पहले

