महाराष्ट्र: बिल्ली को बचाने के लिए छह लोग बायोगैस चेंबर में उतरे, दम घुटने से पांच की मौत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अहमदनगर: महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में मंगलवार को एक दुखद घटना में पांच लोगों की मौत हो गई. बताया गया है कि नेवासे तालुका के वाकाडी गांव में एक बिल्ली गोबरगैस के चेंबर में गिर गई थी, जिसे निकालने के लिए छह लोग चेंबर में उतरे थे, जिनमें से पांच लोग डूब गए और उनकी मौत हो गई. मृतकों की पहचान माणिकराव गोविंद काले (65), संदीप माणिक काले (36), अनिल बापूराव काले (58), विशाल अनिल काले (23) और बाबासाहेब पवार (35) के रूप में हुई है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी कुएं की तरह बने चेंबर में फंस गए थे. स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. लेकिन तब तक पांच लोगों की मौत हो गई थी. एक अन्य को बचा लिया गया है, जो अस्पताल में भर्ती है. वहीं सूचना मिलने पर नेवासे थाने के पुलिस अधिकारी भी मौके पहुंचे.

Exit mobile version