थाना कानपुर देहात (उ. प्र.) के अपराध में फरार आरोपी क्राईम ब्रांच इंदौर की कार्यवाही में धराया।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

✓पॉक्सो एक्ट में फरार आरोपी शहर में ही छिपकर काट रहा था फरारी

शहर में अपराध नियंत्रण हेतु वरिष्ठ अधिकारियों व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में फरार आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में महिलाओं, बच्चों के विरुद्ध गंभीर अपराधो में फरार आरोपी के संबंध में पतारसी एवं धरपकड़ हेतु आवश्यक कार्यवाही के लिए अपराध शाखा इंदौर की टीमों को निर्देशित किया गया था।
क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा लगातार उक्त अपराध में शामिल अपराधियों की तलाश की जा रही थी । इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा सुचना प्राप्त हुई कि आरोपी (1).मोनू पिता रामकिशन उम्र 22 साल नि. ग्राम हारामऊ कानपुर देहात (उ. प्र.) जो थाना कानपुर देहात के पॉक्सो एक्ट.के अपराध में फरार चल रहा था इंदौर शहर में जगह बदल- बदल कर फरारी काट रहा है।

आरोपी को क्राइम ब्रांच व थाना कानपुर देहात की टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी मोनू पकड़ा। आरोपी पर उक्त अपराध घटित करने पर अपराध धारा 452, 354, 506भादवि. 7/8 पॉक्सो एक्ट.का कायम किया गया था जिसपर अग्रिम कार्यवाही थाना कानपुर देहात द्वारा की जा रही है।

Exit mobile version