इंदौर के होटल में चल रहा था आइपीएल का सट्टा, मुरैना के तीन सटोरिए गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आरोपितों से मोबाइल, सिमकार्ड जब्त हुए है। होटल संचालक, प्रबंधन की भूमिका की जांच की जा रही है।
इंदौर। लसूड़िया थाना पुलिस ने आइपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए तीन सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपित होटल में रूम लेकर सट्टा लगा रहे थे। आरोपितों से मोबाइल, सिमकार्ड जब्त हुए है। होटल संचालक, प्रबंधन की भूमिका की जांच की जा रही है।
टीआइ तारेश सोनी के मुताबिक, आरोपित अरविंद कृष्णमुरारी गुप्ता निवासी पोरसा मुरैना, आकाश मुकेश राठौर निवासी पोरसा मुरैना और शिवम पुत्र हरिओम गुप्ता निवासी पोरसा मुरैना हैं। तीनों आरोपित स्कीम-94 स्थित शिव ओम होटल में रुके थे। आरोपित अरविंद पूर्व में सट्टे के आरोप में पकड़ा गया है। वह करीब 15 दिन से होटल में रुका हुआ था।

Exit mobile version