श्रवण माह के अंतर्गत इस बार करीब 4000 कावड़ यात्री महेश्वर से उज्जैन के लिए बाणेश्वरी कावड़ यात्रा में सम्मिलित होंगे। यात्रा के संयोजक विधायक गोलू शुक्ला ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 22 जुलाई जो की 29 जुलाई को उज्जैन पहुंचे और बाबा महाकाल का जलाभिषेक किया जाएगा। वही इंदौर पहुंचते ही इस कावड़ यात्रा का प्रतिवर्ष के अनुसार इस बार भी भव्य स्वागत किया जाएगा। बाणेश्वरी कावड़ यात्रा में तीन प्रमुख झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेगी, तो वही भगवान भोलेनाथ की 21 फीट ऊंची प्रतिमा पर मछलियों द्वारा जलाभिषेक की झांकी विशेष रूप से बनाई गई है। गोलू शुक्ला ने बताया कि कावड़ यात्रा में इंदौर में स्वागत के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंत्री कैलाश विजयवर्गी सहित तमाम मंत्री इस कावड़ यात्रा में शामिल होंगे। गोलू शुक्ला की माने तो कावड़ यात्रा में इस बार नवाचार किया गया है जहां यात्रा मार्ग में जगह-जगह पौधे रोकने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें करीब 11 हजार पौधे रुपए जाएंगे। वही बाणेश्वरी कावड़ यात्रा को लेकर यात्रा संयोजक ने और भी तमाम तरह की जानकारी दी।
