पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में पत्रकारों ने पौधारोपण किया इस कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने की शिरकत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में पौधारोपण अभियान जोरों पर है। शहर की पत्रकार बिरादरी भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है.. इसी क्रम में पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में पत्रकारों ने पौधारोपण किया। इस कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बतौर अतिथि शिरकत की।

दरअसल इंदौर शहर में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस सकारात्मक पहल में शहर के पत्रकारों ने भी अपना सहयोग दिया है। पत्रकारों ने पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी पौधारोपण किया और इस नेक कार्य की सराहना की। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अपने संबोधन में कहा कि पौधारोपण अभियान में पत्रकारों की सहभागिता अत्यंत सराहनीय है। शहर को हरा-भरा और स्वच्छ बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है, और पत्रकार बिरादरी ने इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है_..महापौर भार्गव ने ने पत्रकारों से इन पौधों के संरक्षण के प्रति सजग रहने की अपील भी की । कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने भी अपने अनुभव साझा किए और बताया कि इस तरह के अभियान न केवल पर्यावरण को सुरक्षित रखते हैं बल्कि समाज में जागरूकता भी फैलाते हैं ।इस मौके पर पत्रकार बिरादरी के सदस्य और कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर पौधारोपण किया और इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। पत्रकारों ने पौधारोपण अभियान के माध्यम से संदेश दिया कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की प्राथमिकता है और इस दिशा में पत्रकार बिरादरी भी सामूहिक प्रयासों के प्रति सजग और तत्पर हैं।

Exit mobile version