आईआईटी कैंपस के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी स्कूल प्रिंसिपल को ईमेल से धमकी मिली

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सिमरोल स्थित आईआईटी केंपस के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय को 15 अगस्त को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल से मिली है धमकी वाले इस ईमेल में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का नाम लिखा है ईमेल स्कूल के प्रिंसिपल को किया गया है स्कूल के सिक्योरिटी ऑफिसर रमाकांत कौशिक ने मामले में सिमरोल थाना प्रभारी अमित सिंह को शिकायत की है। डीएसपी हेडक्वार्टर ग्रामीण उमाकांत चौधरी ने बताया कि मेल में 15 अगस्त के दिन स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी सहित कई अपशब्द भी लिखे गए हैं फिलहाल आईआईटी परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी छात्रों को अपने आईडी के साथ ही एंट्री देने की बात कही गई है। वहीं उनके पालकों को भी आने की अनुमति नहीं दी गई है मामले में साइबर टीम जांच कर रही है बताया जा रहा है ईमेल स्कूल प्रिंसिपल के ऑफिशियल आईडी पर शुक्रवार की शाम को आया था

Exit mobile version