32 वर्षीय इंजीनियर की साइलेंट अटैक से मौत:इंदौर में सीढ़ी उतरते वक्त गिरे; ईसीजी रिपोर्ट नॉर्मल थी; 3 दिन से जिम जा रहे थे
इंजीनियर अर्पित फिल्म प्रोडक्शन से भी जुड़े थे। तीन दिन से जिम जा रहे थे। इंदौर के छप्पन दुकान इलाके में 32 साल के इंजीनियर अर्पित पांचाल की साइलेंट अटैक से मौत हो गई।

इंदौर के छप्पन दुकान इलाके में 32 साल के इंजीनियर अर्पित पांचाल की साइलेंट अटैक से मौत हो गई। इससे पहले वे पत्नी भावना को लेकर तुकोगंज के प्राइवेट अस्पताल गए थे, जहां उनके सीने में दर्द उठा। ईसीजी कराने पर डॉक्टर ने सब कुछ नॉर्मल बताया। अस्पताल से दोनों छप्पन दुकान आ गए। यहां दुकान की सीढ़ी उतरने के दौरान अर्पित को चक्कर आ गया। वे गिर पड़े। अस्पताल में डॉक्टरों ने मौत होने की पुष्टि की। बताया- साइलेंट अटैक आया है।
मामला 27 जुलाई का है। घटना से जुड़ी जानकारी अब सामने आई है। अर्पित पांचाल ने इंदौर से बीई किया था। वे मेटल पर लेजर से आर्ट बनाने का काम करते थे। फिल्म प्रोडक्शन यूनिट से भी जुड़े थे। सेहत को लेकर काफी गंभीर रहते थे। परिवार में पत्नी भावना, 5 साल की बेटी मितांशी, पिता संतोष और मां किरण हैं।
पिता बोले- घटना के पहले ही जिम से लौटा था बेटा
अर्पित के पिता संतोष पांचाल ने बताया, ‘घटना वाले दिन सुबह 6 बजे अर्पित जिम गया था। डेढ़ घंटे बाद लौटा। बहू बीमार थी तो ब्लड टेस्ट कराने के लिए अस्पताल ले गया। जाते हुए मुझसे बोला- आज बच्ची की पेरेंट्स-टीचर मीटिंग है, आप स्कूल चले जाना। मैं पोती के स्कूल से घर आ गया, इसके कुछ देर बाद बेटे की मौत की खबर आ गई।’
पत्नी बोली- जिम से आने के बाद से सीने में दर्द था
अर्पित की पत्नी भावना ने बताया, ‘अर्पित ने तीन दिन पहले ही जिम जाना शुरू किया था। 27 जुलाई को जिम से लौटे, तब ठीक थे। कुछ देर बाद कहा- सीने और पेट में दर्द हो रहा है। फिर सामान्य भी हो गए। इसके बाद खुद कार चलाकर अस्पताल तक ले गए।
अस्पताल में फिर उन्होंने कहा कि सीने में दर्द हो रहा है। ईसीजी कराने के बाद डॉक्टर से मिले। सब ठीक होने पर हम छप्पन दुकान आ गए। यहां उन्हें अटैक आ गया। हम कुछ समझ पाते, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई।’
बेटी के दिल में छेद, पूछती है- पापा कब आएंगे
भावना ने बताया, ‘बेटी मितांशी के हार्ट में छेद है। पांच साल पहले उसका बेंगलुरु में ऑपरेशन हुआ था। समय-समय पर चेकअप के लिए बेंगलुरु जाते हैं। अब बेटी बार-बार पिता को याद कर रही है। उसे यही बताते हैं कि पापा बाहर गए हैं। जल्दी लौट आएंगे।’
न कोई बीमारी और न ही बुरी लत
संतोष पांचाल ने बताया, ‘अर्पित अपनी सेहत का बहुत ध्यान रखता था। उसे ब्लड प्रेशर, डायबिटीज जैसी बीमारी भी नहीं थी। 6 महीने पहले जिम जाना छोड़ दिया था लेकिन तीन दिन से फिर जाने लगा था। जब दोस्त पार्टी का कहते थे तो हमेशा मना कर देता था।’
मां किरण ने बताया कि बेटा फास्ट फूड और जंक आइटम से परहेज रखता था। सिगरेट, गुटखा, पान और शराब भी नहीं लेता था। परिवार के नजदीकी राजेश मिश्रा ने कहा, ‘अर्पित को खान-पान में सादगी पसंद थी।’

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले