इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र में दो बदमाशों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट कर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया था युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया था वही रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि हीरानगर क्षेत्र के मारुति नगर चौराहे पर आजाद यादव नामक युवक अपने घर की ओर जा रहा था इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश मोटरसाइकिल तेज चलते हुए निकले इस बात को लेकर आजाद ने इन दोनों बदमाशों को रोकाटोकी की थी इसी बात से खफा होकर दोनों बदमाशों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की वही एक आरोपी ने आजाद पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसने थाने पहुंचकर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था पूरे ही मामले में सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिले थे जिसके आधार पर पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है दोनों ही बदमाश परदेसी पुरा और भागीरथपुरा क्षेत्र के रहने वाले हैं पकड़े गए बदमाशों पर पुलिस ने प्राण घातक हमला करने की धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है
