- 21 जनवरी को निकलेगी भव्य श्री राम रथ यात्रा
22 जनवरी 2024 का दिन पूरे विश्व के हिंदुओं के लिए विशेष होने वाला है क्योंकि इस दिन अयोध्या में श्री राम मंदिर की भव्य प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है इंदौर में भी इस दिन के लिए अलग-अलग क्षेत्र में विशेष आयोजन लगातार हो रहे हैं जिसकी तैयारियां चल रही है पूरा शहर भगवा रंग में रंगने जा रहा है
इसी कड़ी में रघुवंशी समाज द्वारा भी प्रभु श्री राम की श्री राम रथ यात्रा का आयोजन दिनांक 21- 1 – 2024 रविवार को किया जा रहा है श्री राम रथ यात्रा में बडी संख्या में सम्पूर्ण हिन्दू समाज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हिस्सा लेंगे राम रथ यात्रा रघुवंशी कालोनी स्थित श्री राम मंदिर से सुबह 10:30 बजे प्रारंभ होकर मरिमाता चौराहा व कुम्हार खाड़ी होते हुए पुनः राम मन्दिर पर समाप्त होगी । राम मन्दिर में 10 दिवसीय रामायण का पाठ भी प्रारंभ हो चुका है रघवंशी समाज के सभी समाजजनो ने 22 जनवरी को दीपावली के रूप में मनाने का संकल्प लिया है इस अवसर पर सभी समाज जन अपने घरों पर आकर्षक विद्युत सज्जा करवा रहे है व समाज जन के प्रत्येक घर के बाहर 11 या उससे अधिक दीप भी लगाने का संकल्प लिया हे साथ ही 22 जनवरी को समाजजन रघुवंशी कालोनी स्थित श्री राम मन्दिर पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देखकर अयोध्या में श्री राम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बनेंगे व मन्दिर पर महा प्रसादी का वितरण भी किया जाएगा ।
