पत्नी की बेवफाई से तंग आकर आत्महत्या सात लोगों के खिलाफ पुलिस में प्रकरण दर्ज किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों पत्नी की बेवफाई से तंग आकर आत्महत्या करने वाले सुनील लोहानी की मौत के बाद पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है पुलिस पूरे मामले में आरोपियों की तलाश में जुटी है

जूनी इंदौर पुलिस के मुताबिक सुनील लोहानी द्वारा स्वयं पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया गया था और उससे पहले उसने एक सोशल मीडिया पर स्वयं के वीडियो भी शेयर किए थे और इस आधार पर पत्नी रीना लोहानी, शंकर कैमरा, दिनेश कामरा, नन्हे कामरा, बाजी कामरा, सोनम कामरा, अशोक सचदेवा, के खिलाफ 306 सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है बताया जा रहा है कि मृतक सुनील द्वारा इन्हीं सब लोगों के कारण काफी परेशान था और मानसिक तनाव के कारण ही उसने इस तरह की कृत्य को अंजाम दिया था जिसमें वह स्वयं पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्महत्या की थी और उसके कुछ दिन पहले ही उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी अपलोड किया था और एक सुसाइड नोट भी जारी किया था जिसमें उसने सॉफ्टवेयर पर कई बातों का जिक्र करते हुए अपनी मानसिक स्थिति बताई थी पुलिस ने तमाम साक्षी और सबूत के आधार पर पत्नी सहित विभिन्न लोगों के खिलाफ प्रकट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है

Exit mobile version