श्री केंद्रीय सांई सेवा समिति धार्मिक और मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा बुधवार शाम साईं पालकी यात्रा निकाली गई ,,बड़ा गणपति से निकाली गई इस यात्रा में दर्जन भर से अधिक झांकियां में बाबा के सेवा के संदेश को भक्तों ने निहारा,,
संस्था के अध्यक्ष गौतम सुरेंद्र पाठक ने बताया कि 24 दिवसीय प्रभात फेरी के बाद बुधवार शाम पालकी यात्रा निकाली गई यात्रा टोरी कॉर्नर से छत्रीबाग स्थित साइन मंदिर पर संपन्न हुई इस दौरान राजपूत बगीचे में सभी भक्तों ने साइन बाबा की आरती की आयोजन में अन्ना महाराज ,दादू महाराज अमृत फले महाराज ,पंडित पंकज शर्मा, कैलाश विजयवर्गीय सांसद शंकर लालवानी रमेश मेंदोला आदि मौजूद थे,,
