इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र में मंगेतर से मिलने आए एक बदमाश ने बुधवार रात तीन युवकों को चाकू मार दिया पुलिस के अनुसार आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया इसने राजकुमार का दोस्त संजय और राज धुर्वें पर चाकू से हमला कर दिया राज ने बताया आकाश अपनी मंगेतर से मिलने आया था इस दौरान उसने किसी बात को लेकर मेरे पिता से विवाद कर थप्पड़ मार दिया था इसके बाद मैं दोस्त राजकुमार और संजय के साथ आकाश के यहां पहुंचा और उससे पिता से मारपीट क्यों की, पूछा तो हमसे भी विवाद किया। मेरे पेट में चाकू घोंप दिया। मुझे बचाने आए संजय की जांघ और राजकुमार के पेट पर चाकू घोंप दिया। राजकुमार और राज की हालत गंभीर है।
