रहवासियों की शिकायत के बाद महापौर ने किया गार्डन का दौरा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

आवेधनिक गतिविधियाँ गार्डन ने नहीं होगी संचालित- महापौर

सफ़ाई व्यवस्था के साथ स्थानीय समस्याओं पर भी किया संवाद

स्वच्छता और पानी की व्यवस्था सुचारू रखने के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया

इंदौर। स्वच्छता के रहवासियों की माँग पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव आज विधानसभा चार के वार्ड 83 का निरीक्षण किया।साथ ही क्षेत्रीय रहवासियों के कहने पर स्थानीय गार्डन का भी दौरा किया ,स्वच्छता को लेकर महापौर ने जहां रहवासियों के साथ संवाद कर सफ़ाई व्यवस्था की स्तिथि को जाना ,वहीं गार्डन की स्तिथि को लेकर रहवासियों से चर्चा कर गार्डन के सौदर्यकरण पर विचार करने की बात कही साथ ही समस्याओं को भी सुना ।महापौर ने रहवासियों से कहा कि गार्डन का उपयोग क्षेत्रीय लोगो के लिए है इसलिए इसका ध्यान रखना भी आपका कर्तव्य है।रहवासियों को समझाईश देते हुए महापौर ने कहा कि किसी प्रकार की आवेधनिक गतिविधि गार्डन परिसर में संचालित नहीं होना चाहिए साथ ही गार्डन किसी एक व्यक्ति के स्वामित्व का नहीं है यह क्षैत्र के हर वर्ग के लिए है उनका पूरा अधिकार है इसका उपभोग करना और संरक्षित करना उनकी ड्यूटी है महापौर ने क्षेत्रीय रहवासियों से वार्ड की स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा कर उसके त्वरित निदान करने के लिए आश्वस्त किया।दौरे के दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ प्रमुख रहवासियों के निवास पर भी पहुँचे ।

- Advertisement -

Exit mobile version