.इंदौर जिला प्रशासन के आदेश के बाद अब लम्बी दूरी की बसें शहर के बाहर से चलाई जा रही है,इसके बाद शहर में इन बसों का प्रवेश पूरी तरह से बंद कर दिया गया है.ऐसे में शादी,पिकनिक या मांगलिक कार्यों के लिए बस की बुकिंग करने वालों की परेशानी और भी अधिक बढ़ गई है,अब बस ऑपरेटर्स उन्हें घर से पिक एंड ड्राप की सुविधा नहीं दे पा रहे है,इसी परेशानी को लेकर आज बस ऑपरेटर्स कलेक्टर आशीष सिंह से मिले और अपनी समस्या के निराकरण की मांग की.बस ऑपरेटर्स ने कलेक्टर सिंह को शपथ पत्र लिखर दिया के वे प्रशासन की गाइडलाइन और यातायात के नियमों का पूरी तरह से पालन करेंगे,लिहाजा उन्हें शादी,पिकनिक और पार्टी के लिए बसों को शहर में प्रवेश करने की अनुमति दी जाए इधर बस ऑपरेटर्स की मांग को कलेक्टर आशीष सिंह ने गंभीरता से लेते हुए जल्द ही इस मामले को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में रखने का आश्वासन दिया है .अब देखना होगा की बस ऑपरेटर्स की इस मांग पर समिति के सदस्य क्या निर्णय लेते है
