विजयवर्गीय बोले— सेवालाल सेतु गति और प्र​गति का अद्भुत संगम

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
  • मंत्री वि​जयवर्गीय ने पूजा—अर्चना कर किया सेतु के अगले चरण का शुभारंभ

इंदौर. मध्यप्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोमवार को इंदौर के फूटी कोठी चौराहे पर बनाए जा रहे संत श्री सेवालाल सेतु के गडर लॉन्च पर विधिवत पूजा​-अर्चना कर निर्माण के अगले चरण का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज सेतु का निर्माण एक पायदान और बढ़ गया। मुझे खुशी है कि देश के हृदय स्थल मध्यप्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित कर विकसित राज्य की पहचान बना ली है। इसी के साथ मां अहिल्या देवी का शहर इंदौर भी विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सेवालाल सेतु गति और प्र​गति का अद्भुत संगम है।


उन्होंने आगे कहा कि एक समय था, जब यह पता ही नहीं चलता था कि सड़क में गड्डे हैं या गड्डे में सड़क है, पर अब अच्छी गुणवत्तायुक्त सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। यातायात को और सुगम बनाने के लिए नए ब्रिज और एलिवेटेड ब्रिज की कार्ययोजना बनाकर उन्हें धरातल लाया जा रहा है।

इस अवसर पर इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जयपाल चावड़ा जी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव जी, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़ जी की उपस्थिति रही।

- Advertisement -
Exit mobile version