पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए दो लोगों के साथ एक नाबालिक चोर को भी गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में पिछले कई दिनों से हो रही चोरियों को लेकर पुलिस ने खुलासा किया है। इस संबंध में पुलिस ने दो लोगों के साथ एक नाबालिक चोर को भी गिरफ्तार किया है। इन तीनों के पास से पुलिस ने लगभग 11 चोरी के नए मोबाइल बरामद किए हैं, वहीं चौरी के अन्य मोबाइलों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

दार्शनिक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए जून 2 के डीसीपी अभिषेक आनंद ने बताया कि विजयनगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक चोर गिरोह द्वारा मोबाइल की दुकानों को निशाना बनाया जा रहा था जहां से वह रात के अंधेरे में मोबाइल दुकानों के शटल उसका कर वहां से बड़ी तादाद में मोबाइलों की चोरी कर फरार हो जाते थे। मोबाइल चोरी की इन घटनाओं के पीछे पुलिस की छानबीन लगातार जारी थी जिसकी चलते चोरी हुए मोबाइल में से एक की लोकेशन खजराना क्षेत्र में ट्रेस की गई, लेकिन पुलिस को यहां से कोई खास सफलता हासिल नहीं हो पाई।

लेकिन मोबाइल के नंबर डिटेल के आधार पर जब कुछ लोगों से पूछताछ की गई जिसके जरिए पुलिस एक संदेही नाबालिक चोर तक पहुंची जिससे गिरोह के अन्य दो और आरोपियों कि जानकारिया पुलिस को हासिल हुई। पुलिस को नाबालिक छोड़ने यह बताया था कि उन्होंने रोबोट चौराहे स्थित एक मोबाइल दुकान में चोरी करने की बात कबूली। दुकान से 16 मोबाइल चौरी किये गए जिसमे से 3 मोबाइल नाबालिक के पास से बरामद किये है।

वही पकडे गए दो मुख्य चोर 32 वर्षीय सुनील पिता मनोज रोकड़े निवासी ग्राम बडलेन तहसील बिकन गांव जिला खरगोन और दूसरा 20 वर्षीय राजेश पिता किशोर निवासी गांव बडलेन जिला खरगोन से चौरी के अन्य 8 मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा इन चोरों से चौरी की अन्य वारदातो के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -
Exit mobile version