डायमंड गार्डन में इंडियन शेख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा द्वारा परिचय सम्मेलन का आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के सदर बाजार स्थित डायमंड गार्डन में इंडियन शेख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा द्वारा परिचय सम्मेलन आयोजित हुआ परिचय सम्मेलन में समाज के राष्ट्रीय पदाधिकारीयो ने शिरकत की परिचय सम्मेलन में समाजजनों ने फुजूलखर्ची रोकने और शिक्षा के प्रति अग्रसर होने का संकल्प लिया 

दरसल इंडियन शेख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा द्वारा इंदौर में पहली बार परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया जहां 200 से ज्यादा विवाह योग्य युवक युवतियों ने मंच से अपना परिचय दिया इसके साथ ही इनका बायोडाटा भी सोशल मीडिया पर दिया जाएगा ताकि सोशल मीडिया के जरिये भी देशभर में समाज के लोगो को रिश्ता ढूंढने में आसानी हो इंडियन शेख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जहीर अब्बासी ने बताया कि परिचय सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों के लिए अच्छे रिश्ते तलाशना है ताकि उन्हें नेक ओर अच्छे रिश्ते आसानी से मिल सके इसके प्रयास महासभा द्वारा किये गए है वही समाज के ऐसे परिवार जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है उनके बेटे बेटियों के निकाह के लिए सामूहिक निकाह सम्मेलन के आयोजन की भी योजना आने वाले दिनों के लिए बनाई जा रही है गौरतलब है कि इंडियन शेख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा पिछले 15 सालों से देशभर के 12 से ज्यादा प्रान्तों में समाजहित में काम कर रही है इसी कड़ी में इंदौर में समाज का परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया है कार्यक्रम को सफल बनाने में संभागीय अध्यक्ष आरिफ अब्बासी , अनीस अब्बासी , शहर अध्यक्ष अशफाक हुसैन, अब्बासी साहब बाबू भाई , अब्दुल वाहिद भाई सहित अन्य की बड़ी भूमिका रही वही संचालन रफीक अब्बासी ने किया

Exit mobile version