वाहन चेकिंग के दौरान कार से 1.25 लाख रुपये जब्त किए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आगामी लोकसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के निर्देशन में अंतरराज्यीय बार्डर पर वाहनों की सघन तलाशी की जा रही है।
इसी को लेकर बिजासन घाट अंतरराज्यीय चेकिंग नाका थाना सेंधवा ग्रामीण चेकिंग पॉइंट पर वाहन चेकिंग के दौरान याकूब पुत्र यूसुफ पठान निवासी ग्राम सायगांव तहसील चालीसगांव जिला जलगांव महाराष्ट्र की कार को चेक करने पर 1.25 लाख रुपये जब्त किए गए।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि जांच में रूपये को याक़ूब से पूछताछ की गई है लेकिन याक़ूब इसके संबंध में कोई ठीक जवाब नहीं दे पाया है। जिसको लेकर कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version