दोस्त ने ही ठग लिया, मोबाइल अनलॉक कर 17 बार में 2. 29 लाख निकाले

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पुलिस के मुताबिक फरियादी हिमांशु अग्रवाल निवासी पिपरिया बासखेड़ा गाडरवारा जिला नरसिंहपुर है। स्कीम-78 में टेलिपरफॉर्मेंस में नौकरी में करता है और पं. दीनदयाल नगर में रहता है। उसने दोस्त पंकज पंवार के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है। हिमांशु के मुताबिक मोबाइल को डिजिटल लॉकर में रख देता था।
इंदौर। टेलीपरफारमेंस कंपनी के कर्मचारी को दोस्त ने चपत लगा दी। मोबाइल अनलॉक कर सवा दो लाख रुपये निकाल लिए। बुधवार को मामला थाने पहुंचा और एफआईआर दर्ज कर ली गई। पुलिस के मुताबिक फरियादी हिमांशु अग्रवाल निवासी पिपरिया बासखेड़ा गाडरवारा जिला नरसिंहपुर है। स्कीम-78 में टेलिपरफॉर्मेंस में नौकरी करता है और पं. दीनदयाल नगर में रहता है। उसने दोस्त पंकज पंवार के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है। हिमांशु के मुताबिक मोबाइल को डिजिटल लॉकर में रख देता था। दोस्त पंकज को लॉकर के नंबरों की जानकारी थी। आरोपित ने लाकर खोलकर क्यूआर स्कैन कर 17 बार में 2 लाख 29 हजार रुपये निकाल लिए। मूलत: बैतूल निवासी पंकज भी कंपनी में काम करता है।

Exit mobile version