शहर में एक बार फिर महंगी कारों को चोर निशाना बना रहे हैं ताजा मामला लसूडिया में सामने आया है यहां एक कारोबारी की महंगी फॉर्च्यूनर कार अज्ञात बदमाश चुरा ले गए पुलिस आरोपी को तलाश रही है
मामला इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र का है जहां थाने में फरियादी विनोद सिंह राजावत पिता सुल्तान सिंह निवासी महालक्ष्मी नगर की शिकायत पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है फरियादी ने पुलिस को बताया कि घटना 2 दिन पहले रात की है। रात 11 बजे उन्होंने अपने घर के बाहर अपनी सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार नंबर एमपी 07 झेडई 4610 खड़ी कर दी थी सुबह करीब 6 बजे वह घर से निकले तो उनकी फॉर्च्यूनर कार गायब थी अज्ञात बदमाश कार चुरा ले गए। पुलिस ने इलाके के सी- सीटीवी फुटेज खंगाले हैं, इधर कार भी हाई टेक्नोलॉजी की है उसी के आधार पर बदमाशों को तलाशा जा रहा है
