महिला डॉक्टर के साथ लूट कार मे रखा फोन बदमाश लेकर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

खजराना चौराहे पर कार में महिला डॉक्टर के साथ लूट हो गई। बदमाशों ने कहा कि आगे जाम लगा है फिर कार का कांच खुलते ही आईफोन लेकर भाग गए। शहर में यह कोई पहली वारदात नहीं है। सालभर में ऐसी 70 से ज्यादा घटनाएं पुलिस ने दर्ज की हैं। इनमें बदमाशों का तरीका एक जैसा रहता है। खजराना पुलिस ने निपानिया निवासी डॉक्टर टीना अग्रवाल की शिकायत पर केस दर्ज किया है।

घटना गुरुवार शाम की है उन्होंने बताया कि वे खजराना सिग्नल से जा रही थीं, तभी एक व्यक्ति आया और लेफ्ट साइड का कांच बजाया उन्होंने कांच नीचे किया तो साथी बदमाश ने ड्राइवर साइड का कांच खटखटाया जैसे ही टीना ने कांच खोला तो बदमाश बोला कि उनकी कार के कारण जाम लगा है वे अपनी तरफ आए बदमाश से बात कर रही थीं तभी दूसरी तरफ खड़ा बदमाश उनकी कार में रखा आईफोन लूटकर भाग गया पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज में जुटी हई है

Exit mobile version