इंदौर शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में गत 20 फरवरी को घटित हुई एक घटना में कुछ बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला किया और फरार हो गए थे इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
दरसल चाकू बाजी की यह घटना मंगलवार की है। इस बारे में एसीपी हेमंत चौहान ने बताया कि द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के रहने वाले बदमाश शुभम नेपाली, संजय एवं उसके साथियों का वहां के एक और बदमाश सुनील से विवाद हुआ था। इस दौरान बदमाशों ने सुनील चौहान के ऊपर चाकू से हमला किया और हवाई फायर कर वहां से फरार हो गए थे। पुलिस ने घायल सुनील की पत्नी की शिकायत के आधार पर 307 एवं विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था।
द्वारकापुरी पुलिस ने घटना के तुरंत ही बाद अपनी एक विशेष टीम बनाकर इस मामले में दो बदमाशो को गिरफ्तार किया है, जिनका नाम है संजय कामले निवासी अहिरखेड़ी और रोशन राठौर उर्फ़ सिंधी। पुलिस द्वारा उनके अन्य साथी शुभम नेपाली की भी तलाश की जा रही है।
