इंदौर में इंडियन ऑयल डिपो मैनेजर के घर लूट परिवार को बंधक बनाकर जेवर-कैश लूटे

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में बदमाशों के हौसला लगातार बुलंद होते जा रहे हैं इसी कड़ी में इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र की एक पॉश कॉलोनी में रहने वाले इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के मैनेजर के घर को बदमाशों ने निशाना बनाया और हथियारों के दम पर डकैती की वारदात का अंजाम देकर फरार हो गए , फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पूरा मामला इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी का कालिंदी गोल्ड का बताया जा रहा है बताया जा रहा है कि कालिंदी गोल्ड में रहने वाले इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के मैनेजर पुष्पेंद्र के घर में हथियारबंद डकैत घुसे और हथियारों के दम पर उन्होंने घर में सो रहे मैनेजर पुष्पेंद्र और उनकी पत्नी को डराया धमकाया और घर में रखें सोने चांदी के लाखों रुपए के आभूषण और होंडा सिटी कार लेकर फरार हो गए वहीं घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें देख सकते हैं कि किस तरह से बदमाश हाथों में टार्च लेकर घर के अंदर प्रवेश कर रहे हैं और किस तरह से वारदात को अंजाम दे रहे हैं फिलहाल घटना की जानकारी लगते ही अल सुबह से पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे ही मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही पकड़ने के दावे पुलिस के द्वारा किए जा रहे हैं।

Exit mobile version