रिटायर्ड सैनिक की योग के दौरान हार्ट अटैक आने के कारण मौत

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

https://youtu.be/nL7IrHaL_o4

-इंदौर के फूटी कोठी क्षेत्र में आज सुबह एक रिटायर्ड सैनिक अपनी टीम के साथ वहां के रहवासियों के साथ योग करने के लिए आए थे इसी दौरान रिटायर्ड सैनिक की योग के दौरान एक देशभक्ति गीत पर डांस करने के दौरान हार्ट अटैक आने के कारण मौत हो गई है ।फिलहाल मौत के बाद परिजनों ने उनके अंगों को दान कर दिया।

– पूरी घटना इंदौर के फूटी कोठी की है फूटी कोठी चौराहा पर मौजूद एक गार्डन में एक संस्था के द्वारा आज योग का आयोजन किया गया था जिसमें रिटायर्ड सैनिक बलजीत भी अपने टीम के साथ आए हुए थे बताया जाता है कि रिटायर्ड सैनिक तेजाजी नगर क्षेत्र के रहने वाले हैं लेकिन योग के माध्यम से वह लगातार विभिन्न क्षेत्रों में घूमते रहते हैं और यहां पर भी योग शिविर लगते हैं वहां पर बलजीत अपनी टीम के साथ पहुंचते हैं और पहले देशभक्ति गीतों पर अलग-अलग तरह की प्रस्तुति देते हैं और उसके बाद योग के बारे में आमजन को जानकारी देते हैं अतः आज भी इसी के तहत बलजीत अपनी टीम के साथ योग से पहले देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति दे रहे थे इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी जिसमे मेरा आन तिरंगा है , वंदे मातरम सहित अन्य देश भक्ति गीत शामिल थे लेकिन जब रिटायर्ड सैनिक इस तरह से प्रत्सुति दे रहे थे इसी दौरान उन्हें सीने में दर्द हुआ और वह प्रस्तुति देते हुए ही मंच पर गिर गए इस दौरान वहां पर बैठे कुछ लोगों को लगा कि वह अलग तरह की प्रस्तुति दे रहे हैं लेकिन जब वह 1 मिनट तक मंच से नहीं उठे तो वहीं पर मौजूद कुछ लोगों ने पास जाकर देखा तो इस दौरान उनके शरीर में किसी तरह की कोई हाल-चल नहीं हुई इसके बाद वहीं पर मौजूद कुछ लोग तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन इसी दौरान उनकी मौत हो गई वहीं प्रारंभिक तौर पर यह बताया जा रहा है कि रिटायर्ड सैनिक को संभववात साइलेंट अटैक आने के कारण मौत हुई है तो वही योग शिविर में मौजूद कुछ लोगों का भी यही कहना है तो वही मौत के बाद पूरे मामले की जानकारी जब उनके परिजनों को दी तो परिजन मौके पर पहुंचे और पोस्टमार्टम करवाने के बाद उनके शरीर की आंखों व अन्य चीज परिजनों ने दान कर दी.

Exit mobile version