पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए लगभग 50 से अधिक ड्रग्स पेडलरो को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर पुलिस द्वारा ऑपरेशन SWIFT KILL के तहत कार्यवाही करते हुए कई बुधवार को ड्रग्स पेडलर्स पर एक साथ एक ही समय में दबीश देकर 19 ड्रग्स पेडलरो को गिरफ्तार किया था वही पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर गुरुवार रात झोंन 1 में ड्रग्स पेडलरो पर एक और बड़ी कार्यवाही करते हुए लगभग 50 से अधिक ड्रग्स पेडलरो को गिरफ्तार किया गया है

दरसअल इन दिनों इंदौर शहर में ड्रग्स कारोबार दिन ब दिन फल फूल रहा है जिसको लेकर नाबालिग बच्चे ड्रग्स की चपेट में आ रहे है वही इंदौर पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता द्वारा नशे के कारोबार और नशा करने वालो का नेटवर्क ध्वस्त करने के लिए बुधवार को झोंन 2 में 19 ड्रग्स पेडलरो को पकड़ा गया था तो वही गुरुवार रात एक और बड़ी कार्यवाही करते हुए लगभग 50 से अधिक ड्रग्स पेडलरो को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है वही एडिश्नल पुलिस कमिश्नर अमित कुमार ने बताया कि इस कार्यवाही में अब क्राइम ब्रांच को भी शामिल किया गया है और यह कार्यवाही झोंन 1 और झोंन 2 के बाद झोंन 3 और 4 में भी जल्द की जाएगी ।

Exit mobile version