युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आजादनगर थाना क्षेत्र में हिंदू युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने दुष्कर्मी पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक 32 वर्षीय हिंदू युवती की शिकायत पर शाहरुख पिता चांद खान (25) निवासी शिवनगर मूसाखेड़ी के खिलाफ अपहरण, बंधक, दुष्कर्म व धमकी का केस दर्ज किया है। दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि 5 मई को आरोपी अपहरण कर शिवनगर स्थित कमरे पर ले गया, जहां तीन दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। विरोध करती तो जान से मारने की धमकी देता था। आजादनगर टीआई नीरज कुमार मेंडा के मुताबिक मामले में तत्काल केस दर्ज कर आरोपी शाहरुख खान को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे आज कोर्ट में पेश किया है

Exit mobile version