नाबालिग का निकाह कराने वाला मौलवी पुलिस के हत्थे चढ़ा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

खजराना पुलिस ने महिला बाल विकास विभाग की शिकायत पर 14 वर्षीय नाबालिक बच्ची की जबरन शादी करवाने के मामले में मार्च महीने में काजी सहित छह पर दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत एफआइआर दर्ज की थी । पुलिस पूर्व में तीन आरोपियों को पकड़ चुकी है अब पुलिस ने शादी करवाने वाले काजी को पकड़ा है

दरअसल सरदारपुर धार निवासी 14 वर्षीय किशोरी की जनवरी में अकबर 32 साल निवासी गीतानगर से शादी करवाई गई थी । शादी के बाद किशोरी घरेलू हिंसा का शिकार हुई थी । उसने महिला एवं बाल विकास विभाग को शिकायत की थी जिसके बाद मार्च में खजराना पुलिस ने शादी करने वाले अकबर, बच्ची के माता पिता, सास-ससुर और शादी करवाने वाले काजी को आरोपी बनाया था । पुलिस पूर्व में तीन आरोपियों को पकड़ चुकी है । अब शादी करवाने वाले काजी को गिरफ्तार किया है ।

Exit mobile version