तिलक नगर थाना पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर शहर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश पिछले कई दिनों से मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने बदमाशों से लुटे गये मोबाइल और घटना में प्रयुक्त की गई मोटरसाइकिल को जप्त किया है।

तिलक नगर टीआई अजय नायर के अनुसार पकड़े गए बदमाश रहा चलते रहागीरों के साथ लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। पिछले दिनों थाने में फरियादी रविंद्र पिता श्री राम कुंवारे उम्र 29 साल निवासी शांति नगर मूसाखेड़ी ने एक शिकायत दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि वह देर रात्रि पिपलियाना क्षेत्र से अपनी मोटरसाइकिल रोक कर मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाश फरियादी के करीब आकर उसे धमकाया और उस मोबाइल छीनकर फरार हो गए।

Exit mobile version