आजादनगर थाना क्षेत्र के नेमावर रोड पर अपराध करने की नीयत से अवैध देशी कट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आजादनगर थाना क्षेत्र के नेमावर रोड पर अपराध करने की नीयत से अवैध देशी कट्टा लेकर खड़े बदमाश को पुलिस ने पकड़ा है ।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेमावर रोड छोटी लखानी के पास एक बदमाश अपराध करने की नीयत से देशी कट्टा लेकर खड़ा है। सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची, जहां आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी में आरोपी के पास से एक देशी कट्टा मिला है, जिसे जब्त कर आरोपी विजय निवासी शिवदर्शन नगर मूसाखेड़ी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर पुलिस आरोपी से अवैध कट्टे की खरीद फरोख्त के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Exit mobile version