महंगे शोक को पूरा करने के लिए मोबाइल लूट की घटना को दिया अंजाम आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में पिछले कुछ दिनों से लगातार बदमाशों के द्वारा मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है अतः इंदौर की तेजाजी नगर पुलिस ने मोबाइल लूट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से बड़ी मात्रा में मोबाइल भी जप्त किए हैं और पूरे मामले में उनसे पूछताछ की जा रही है।

बता दे इंदौर के तेजाजी नगर क्षेत्र में पिछले दिनों एक फरियादी ने अपने साथ हुई मोबाइल लूट के बारे में पुलिस को जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी पूरे ही मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की इसी दौरान पुलिस को यह सूचना मिली कि मोबाइल लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी बाणगंगा क्षेत्र के हैं अतः पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर बाणगंगा क्षेत्र में रहने वाले दोनों नाबालिक आरोपियों को गिरफ्तार किया, वहीं पुलिस ने जब दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया तो दोनों आरोपियों की उम्र तकरीबन 15 से 16 साल के आसपास थी तो वहीं जब पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने इंदौर शहर में 17 जगह मोबाइल लूट की वारदातों को अंजाम दिया है फिलहाल पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 17 मोबाइल जप्त कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है वही पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को यह भी जानकारी दी कि वह अपने महंगे शोक और खर्च को पूरा करने के लिए इन वारदातों को अंजाम देते थे वहीं जो भी मोबाइल वह लूटते थे उसे सस्ते दामों में बाजार में बेचकर अपने खर्च के लिए पैसे निकाल लिया करते थे इससे जो पैसे मिलते थे उससे वह गर्लफ्रेंड घुमाने के साथ ही अलग-अलग तरह से पब और बार में जाकर मौज मस्ती करते थे फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही कुछ और आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

Exit mobile version