मानसून में पर्यटन स्थलों पर लोगो की भीड़ बढ़ जाती है ऐसे में प्राकृतिक हरियाली को निहारने के लिए कई बार पर्यटक अपनी जान जोखिम में डाल देते है ऐसे में जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने इंदौर जिले के सभी रमणीय स्थलों ओर पिकनिक स्पॉट पर सावधानी सूचना के बोर्ड लगाने के निर्देश जारी कर दिए है साथ ही पर्यटकों से भी तेज बारिश में ऐसे खतरनाक स्थानों पर नही जाने की अपील की है।
दरअलस मानसून में प्रकृति अपनी आनंदित छठा बिखेर देती है और लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है ऐसे में इंदौर जिले में मौजूद पातालपानी, गोरा कुंड, तिंछा फॉल ओर अन्य पिकनिक स्पॉट पर जिला प्रशासन द्वारा एडवाइजरी जारी कर दी है,जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि पिकनिक स्पॉट्स की सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ और होमगार्ड की लिखित में ड्यूटी लगा दी गई है जैसे ही इस प्रकार सूचना मिलती है कि जलस्तर बढ़ रहा है वहां टीमें मौके पर पहुंचेगी और सुनिश्चित करेंगे कि वहां पर कोई पर्यटक नहीं जाए और इसके अलावा सभी पिकनिक स्पॉट्स पर चेतावनी वाले बोर्ड लगाए जा रहे हैं, मीडिया के माध्यम से कलेक्टर ने अपील की है कि ऐसे बोर्ड पर ध्यान दें और नियमों का पालन करें ताकि किसी अनहोनी घटना से बचा जा सके। गौरतलब है कि पर्यटक सेल्फी और घूमने के चलते गहरी जगह पर पहुंच जाते हैं जिससे पैर फिसलने और हादसा होने का खतरा बना रहता है इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी पिकनिक स्पॉट पर सावधानियां के बोर्ड लगाई जा रहे हैं।
