इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में रिश्ते हुए तार-तार पिता ने बेटी के साथ किया रेप आरोपी पिता पर केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में एक बार फिर रिश्तो को तार-तार करने वाली खबर सामने आई है यहां पर एक पिता ने अपनी ही सगी बेटी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया , फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

पूरा मामला इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र का है, आजाद नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक पीड़िता अपनी मां के साथ थाने पर पहुंची और अपने पिता के खिलाफ ही रेप का प्रकरण दर्ज करवाया वहीं पीड़िता ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि तकरीबन 12 से 13 साल से उसके माता-पिता अलग रह रहे हैं और जहां उसका एक भाई अपनी मां के साथ रहता है तो वहीं पीडिता अपने पिता के साथ रहती थी लेकिन एक दिन अचानक पिता उसके घर पर आए और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया इस दौरान पीड़िता ने बचने की कोशिश भी की , लेकिन आरोपी पिता ने उसे धमकी दी , कि तुम्हें घर से निकाल दूंगा इसके साथ ही उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दे दिया इसके बाद जब पीड़िता के साथ पिता के द्वारा इस तरह की हरकत को अंजाम दिया गया तो उसने पूरे मामले की जानकारी अपने से दूर रह रही अपनी मां को दी, इसके बाद मां ने पीड़िता को पूरे मामले में समझाइस देते हुए पूरे मामले की पुलिस को शिकायत करने की बात कही और खुद अपनी बेटी को लेकर पुलिस के पास पहुंची और पूरे मामले में पीड़िता बेटी ने अपने पिता के खिलाफ ही रेप सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज करवा दिया तो वहीं पुलिस ने भी पीड़िता की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी है और जल्द गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।

Exit mobile version