इंदौर के पलासिया क्षेत्र में स्थित हार्डवेयर दुकान में पिछले दिनों एक नकबजनी की वारदात हुई थी, जिसमें अज्ञात बदमाशों ने दुकान का शटर उचकाकर लाखों रुपए के पीतल के नल, एक मोबाइल समेत अन्य सामान चुरा लिया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, इसी आधार पर पुलिस साहिल पिता जीतू बंजारा निवासी आईडीए मल्टी गोमटगिरी गांधीनगर और कालू पिता दशरथ सोलंकी निवासी चोइथराम मंडी झोपड़पट्टी तक पहुंची। आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। आरोपियों से 6 लाख रुपए का माल बरामद किया है। आरोपियों ने विजयनगर और पलासिया समेत अन्य क्षेत्र में भी वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।
