देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 10 बार पढ़ी गई

ब्लैकमेलर टीचर वसूल चुकी थी ढाई लाख…

भागीरथपुरा में रहने वाले बीफार्मा के स्टूडेंट गौरव हाडा के सुसाइड मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

Abhishek Raghuvanshi9 अगस्त 2024 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

भागीरथपुरा में रहने वाले बीफार्मा के स्टूडेंट गौरव हाडा के सुसाइड मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। गुरुवार को भागीरथपुरा चौकी पर बयान देने पहुंचे गौरव के पिता ने अनुसार ब्लैकमेल करने वाली टीचर बेटे गौरव से लगभग ढाई लाख रुपए वसूल चुकी थी। बेटे को जब उन्होंने रुपए निकालते पकड़ा और पूछताछ की तो उसने रोते हुए पूरी बात बताई। उसने बताया कि कोचिंग से घर आने-जाने के दौरान टीचर ने उसने दोस्ती बढ़ा ली थी। वह भागीरथ पुरा इलाके में रहती थी। गौरव टू-व्हीलर से आता-जाता था। कई बार आने-जाने में उसने मदद की। इसी का फायदा टीचर ने उठाया। उसे पॉकेट मनी भी अच्छी देते थे। इसलिए उसके पास खर्च के लिए काफी रुपए रहते थे। इकलौता बेटा होने के चलते उसके शौक में कमी नहीं आने दी। शायद इकलौता बेटा होने के चलते लड़की को पता था कि इसे ब्लैकमेल किया जा सकता है। इज्जत की ख़ातिर जो कहूंगी वो करेगा। महिला थाने के टीआई और एसआई ने भी यही कहा था कि इकलौता बेटा जेल चला जाएगा तो छुड़ाना मुश्किल हो जाएगा।गौरव के पिता राजू हाडा और उनके परिवार के चार सदस्यों को गुरुवार को थाने से कॉल कर बयान के लिए बुलाया गया था। यहां उन्होंने बातचीत में बताया, बेटे का उसकी इंग्लिश टीचर ने काफी फायदा उठाया। एक सप्ताह पहले जब बेटे को रुपए निकालते हुए पकड़ा तो उससे पूछा। उसने रोते हुए पूरी बात बताई। तब उसने बताया कि करीब 2.5 लाख से ज्यादा रुपए वह उस पर खर्च कर चुका है। लेकिन उसके बाद भी वह और रुपए की मांग करती है। उसे घुमाने और शॉपिंग करने के लिए दबाव बनाती है। मैंने कहा था कि उसके कॉल ना उठाए और ना ही मैसेज करे। इसके बाद बेटे ने उससे बात नहीं की। बेटे ने बात बंद की तो टीचर उसकी मां के साथ घर आ गई। जब मैंने उससे बेटे द्वारा दिए गए रुपए मांगे, तो वह उल्टा बेटे पर आरोप लगाने लगी कि उसने मेरे बेटे पर बहुत रुपए खर्च किए हैं। जो उसे वापस चाहिए। नहीं तो वह महिला थाने में रेप की शिकायत करेगी। इस पर उसकी मां को समझाया। लेकिन वह नहीं मानी और अपनी बेटी को सही बताने लगी। मेरे घर से वह सीधे महिला थाने गई और वहां मनगढंत आरोप लगाए।गौरव के पिता ने बताया कि जब वह महिला थाने पहुंचे तो वहां गौरव ने अपना मोबाइल दिखाने की कोशिश की। इस पर एसआई ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया और कहा कि हम पुलिस हैं हम सब देख लेंगे। तू होशियारी मत दिखा। हमें टीआई के केबिन में ले गए। यहां भी बुरा-भला कहा। बार-बार यही कहते रहे कि इकलौता बेटा है, अगर उलझ गया तो पसीने छूट जाएंगे। केबिन में और भी लोग बैठे थे उनके सामने भी काफी बुरा-भला कहा। बेटे के कारण मजबूर थे। इसलिए चुप रहे। जैसा उन्होंने कहा उस पर हां की और 45 हजार रुपए देकर आ गए। बेटे के मोबाइल से एसआई और टीआई ने बहुत सारी चीजें डिलीट की हैं। जिससे केस में मदद मिल सकती थी।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
इंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 50 मिनट पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 53 मिनट पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहलेइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किलIndoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहलेइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!”Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
छोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहलेजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभIndoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजनIndoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 10 दिन पहले
गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 19 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 19 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहलेइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्नIndia Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहलेइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ाIndoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 22 दिन पहलेReligious and Scientific Significance of Shradh PakshaIndia NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले
↑