बाल मुखी रामायण लिखने वाले अवि शर्मा के सोशल मीडिया अकाउंट हैक क्राइम ब्रांच को की शिकायत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाल मुखी रामायण लिखने वाले बच्चों से पिछले दिनों बात की थी तथा उस बच्चे के अचानक विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गए, जिसकी शिकायत उसने इंदौर क्राइम ब्रांच को की है तो वहीं इंदौर क्राइम ब्रांच पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।

इंदौर क्राइम ब्रांच को बाल मुखी रामायण लिखने वाले अवि शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने की शिकायत की है वही बालमुखी रामायण लिखने के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अवि शर्मा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात की थी उसके बाद से अवि शर्मा पूरे देश में काफी सुर्खियों में भी बना हुआ था तथा अचानक उसके विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैक हो गए, जब इस पूरे मामले की जानकारी उसे लगी तो उसने इंदौर क्राइम ब्रांच को शिकायत की , वहीं इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के द्वारा बताया जा रहा है कि बालमुखी रामायण लिखने वाले अवि शर्मा ने अपने सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म, युट्यूब फेसबुक हैक होने की जानकारी दी है वहीं कुछ अरब कंट्री से किसी व्यक्ति के द्वारा उसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को हैक किया गया है साथ ही हैक करने वाले 500 डॉलर भी मांग रहे है फिलहाल पूरे ही मामले में जांच पड़ताल की जा रही है और जल्द ही जिस तरह से उसके सोशल मीडिया अकाउंट हैक किए हैं उसको वापस से रिकवर करने का प्रयास भी पुलिस के द्वारा किया जा रहा है साथ ही प्रारंभिक तौर पर शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण भी दर्ज किया जाएगा।

Exit mobile version