निगम कर्मचारियों के साथ रिमूवल कार्यवाही के दौरान मारपीट करने पर थाना रावजी बाजार में एफआईआर की दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में नगर निगम द्वारा फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है और इसी के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में छोटी-मोटी झड़प के बीच मोती तबेला पर हुए विवाद को लेकर पुलिस ने शासकीय कार्य में बड़ा सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करते हुए 6 लोगों को आरोपी बनाया गया है…।

पूरा मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया की मुताबिक रावजी बाजार थाना क्षेत्र स्थित मोती तबेला पर फुटपाथ पर से ठेला व्यापारियों को हटाने को लेकर पहले सूचना दी गई थी उसके बाद में नगर निगम के अधिकारियों द्वारा कार्रवाई करते हुए ठेले हटाए जा रहे थे इसके बाद व्यापारियों से नगर निगम के कर्मचारियों का विवाद हो गया जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है पूरे मामले में नगर निगम कर्मचारी द्वारा इमरान सलमान हसन, जब्बार, राजू, सौरभ पर शासकीय कार्य में बाधा की धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया गया है तो वहीं जिन व्यापारी के साथ मारपीट हुई है उन्होंने भी एक आवेदन दिया है जिसकी पुलिस जांच कर रही है

Exit mobile version