इंदौर में गार्डन में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में स्थित दस्तूर गार्डन में लाखों रुपए की चोरी करने वाले एक परिवार को गिरफ्तार किया है जिसमें पुलिस ने 5 लाख का मशरुका बरामद किया है पकड़े परिवार से विभिन्न चोरी के मामले में पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है…।

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक खजराना थाना क्षेत्र स्थित बाईपास पर आने वाले दस्तूर गार्डन में पिछले दिनों चोरी की वारदात हुई थी जिसमें लगे हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो कुछ नाबालिक बच्चे और महिलाएं और दस्तूर गार्डन के नजदीक खेत के रास्ते से चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए नजर आए थे पूरे मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुसाखेड़ी में रहने वाले पूरे परिवार को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे चोरी किए गए डीजे व साउंड सिस्टम और अन्य सामग्री भी बरामद कर ली गई है जिसकी कीमत 5 लाख बताई जा रही है फिलहाल पुलिस पकड़े परिवार से विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ में जुटी हुई है ताकि अन्य चोरी के मामले भी खुलासे किया जा सके…।

Exit mobile version