इंदौर के तेजाजी नगर इलाके में एक आश्रम से सोमवार को एक मंदबुद्वि बच्चा लापता

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

,इंदौर के तेजाजी नगर इलाके में एक आश्रम से सोमवार को एक मंदबुद्वि बच्चा लापता हो गया। इस मामले में पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि युग पुरूष धाम पंचकुईया रोड़ ने शिकायत की है। अखंड परमानंद आश्रम खण्डवा नाका से 16 साल का बच्चा जो कि मंदबुद्वि है उसे काेई अपने साथ ले गया। आश्रम के आसपास काफी तलाश की। लेकिन वह नही मिला। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है हालाकिं बच्चे की तलाश को लेकर पुलिस की टीमें भी उसकी तलाश कर रही है।

Exit mobile version