गोगो पेपर पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है । तुकोगंज पुलिस ने अलग अलग जगह छापे मारकर बड़ी मात्रा में गोगो पेपर को जब्त किया है । पुलिस कमिश्नर मकरंद देउसाकर ने इसे प्रतिबंधित किया था । जिसके बाद से पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है ।
लगातार बढ़ते नशा खोरी के मामलो के बीच पुलिस कमिश्नर मकरंद देउसाकर ने गोगो
पेपर को प्रतिबंधित किया था । क्योंकि इसका उपयोग नशाखोरी में किया जा रहा था । जिसके बाद पुलिस लगातार इसे बेचने वालो को पकड़ रही है । ताजा मामला तुकोगंज क्षेत्र का है जहा पुलिस ने बड़ी मात्रा में गोगो पेपर को जब्त किया है ।
– इसके साथ ही अन्य थाना क्षेत्र में भी कार्रवाई की गई है । वही इसकी खरीदी बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा ।
