स्कूल बस से हुए एक्सीडेंट में मृत एक्टिवा सवार की मौत को लेकर परिजनो ने किया चक्का जाम

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मंगलवार की दोपहर में इंदौर के मानिक बाग ब्रिज पर एक युवक को लॉरेंस स्कूल की बस जबरदस्त तरीके से टक्कर मारकर एक्सीडेंट कर दिया गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई परिवार और समाज जनों ने मणि बाग ब्रिज पर बुधवार की सुबह 9:00 बजे चक्का जाम कर दिया गया मृतक दीपक चावला के भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि 40 वर्षीय दीपक घर में कमाने वाले अकेले थे जिनकी दो बच्चियों हैं लॉरेंस स्कूल पर आज दिनांक तक पुलिस के कोई कार्रवाई नहीं हो सकी जिसके चलते यहां चक्का जाम किया जा रहा है जिसमें हमारी कुछ मांगे हैं जिसमें परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए दोनों बच्चियों के पढ़ाई को फ्री किया जाए उनके एजुकेशन का खर्चा उनकी शादी विवाह का खर्चा स्कूल या जिला प्रशासन उठाएं यह आश्वासन मिलने के बाद ही चक्का जाम समाप्त किया जाएगा साथ ही कलेक्टर मौके पर आए वह हमारी बात को सुने और हमें आश्वासन दे कि हमारी मांगों को वह मानेंगे

चक्का जाम के संबंध में मीडिया ने एसीपी अरविंद तिवारी जैसे चर्चा की तो उनका कहना था कि कल लॉरेंस स्कूल की बस नें दीपक नाम के व्यक्ति का एक्सीडेंट कर दिया था जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी है परिवारजन न्याय की मांग कर रहे हैं कुछ उन्होंने अपनी मांगे रखी है उन मांगों को पूरा होने तक वह चक्का जाम खत्म करने को तैयार नहीं है क्षेत्रीय पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधि आ गए हैं जो उन्हें समझाने की कोशिश की जा रही है

Exit mobile version