शिप्रा, कान्ह और सरस्वती नदियों के जल को संरक्षित रखने और इसके शुद्धिकरण के उद्देश्य के साथ मुख्यमंत्री की हुई बैठक के बाद इंदौर कलेक्टर द्वारा औद्योगिक क्षेत्र की ना औद्योग इकाइयों पर कार्यवाही होगी।
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने आज बताया कि नर्मदा शुद्धिकरण को लेकर मुख्यमंत्री हाल ही में हुई बैठक में निर्देशित किया है, वही इंदौर की कान्ह और सरस्वती नदी के जल की शुद्धिकरण के लिए नियम अनुसार नियम के विरुद्ध कार्य करने वाली औद्योगिक इकाइयों पर कार्रवाई की जाएगी। इंदौर जिलाधीश ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र की 9 फैक्ट्रीयों को चिन्हित किया गया है, जिन पर यह कार्रवाई होगी।
