✓ आरोपी के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ (गांजा) कुल 04 किलो 800 ग्राम (अंतराष्ट्रीय कीमत करीब 01 लाख ) एवं 01 दोपहिया वाहन जप्त ।
✓आरोपी इन्दौर शहर एवं आस पास के क्षेत्रों के युवाओं एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को गांजे के पैकेट की सप्लाई करता था।
इसी अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । इसी दौरान क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि, विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित मेदांता हॉस्पिटल के सामने भूसा मंडी विजयनगर इंदौर पर अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने की फिराक में है जो की एक दोपहिया वाहन से आने वाला है। जिसपर क्राईम ब्रांच व थाना विजयनगर की संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर के बताये स्थान मेदांता हॉस्पिटल के पास भूसा मंडी इंदौर पर आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा जिसने पूछताछ में अपना नाम (1).ऋषि उर्फ राज पिता सतेंद्र उर्फ सच्चू चौधरी वर्ष नि.ग्राम अमलापुर जिला बैतूल हाल मुकाम चित्रानगर,विजयनगर इंदौर का बताया । मौके पर आरोपी की तलाशी लेते उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ (गांजा) कुल 04 किलो 800 ग्राम एवं 01 दोपहिया वाहन जप्त की गयी।
आरोपी नशा करने का आदि है,आरोपी के विरूद्ध थाना विजयनगर पर अपराध धारा 8/20 NDPS एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी अवैध मादक पदार्थ (गांजा) की सप्लाई कर शहर की युवा पीढ़ी को नशे की लत लगाता एवं आदतन आरोपियों के बीच अपना नेटवर्क फैलाकर काम करता था ।
