पीथमपुर में ब्राह्मण महासम्मेलन का आयोजन, सर्व ब्राह्मण समाज, परशुराम सेना द्वारा किया गया आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सर्व ब्राह्मण समाज पीथमपुर और श्री परशुराम सेना मधयप्रदेश द्वारा 11 फ़रवरी को इंडोरामा के पास हाट मैदान में ब्राह्मण महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है,, बुधवार को इस संबंध में ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने प्रेस से चर्चा की,,,

बुधवार को अभिनव कला समाज में मीडिया से बातचीत में सर्व ब्राह्मण समाज पीथमपुर और श्री परशुराम सेना के अनिल द्विवेदी दीपक शुक्ला और अनूप शुक्ल ने बताया कि इस आयोजन में करीब 25000 अधिक ब्राह्मण समाज के लोग आना संभावित है साथ ही आयोजन में मध्य प्रदेश के कई मंत्री ,नेता, परशुराम बोर्ड के अध्यक्ष भी शामिल होंगे,,

इस आयोजन के माध्यम से ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा मंदिरों के पंडित व पुजारी का मानदेय बढ़ाने ,आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को रोजगार एवं शिक्षा में सहायता देने , जाना पाव का विकास कार्य एवं परशुराम ट्रस्ट के गठन जैसे गंभीर विषयों पर रायशुमारी होगी, 11 फरवरी को सुबह 11:00 बजे ब्राह्मण बटुकों द्वारा संस्कृत के श्लोक एवं संख ध्वनि के साथ इस कार्यक्रम का शुभारंभ होगा,,

Exit mobile version