भंवरकुआ थाना क्षेत्र में युवती को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के भवरकुंआ थाना क्षेत्र में फिर एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसे फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश की जा रही है

जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई की उसका रिश्ता एक युवक से तय हुआ था जिनकी जल्द ही शादी भी होने वाली थी वहीं युवक ने युवती को कई तरह के प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जिसके बाद युवक ने शादी के लिए भी मना कर दिया इसी दौरान युवक ने उसके कई फोटो वीडियो भी ले लिए थे जिन्हें वायरल करने की धमकी भी दे रहा था जिससे परेशान होकर युवती ने पुलिस की शरण ली पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू की है

Exit mobile version